एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों पर शिकंजा, बडगाम से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार, चीनी पिस्तौल और एके-47 की 32 गोलियां बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के रहने वाले हैं और पिछले साल से सक्रिय थे.

बडगाम पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने 62 आरआर सेना के साथ संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो सक्रिय आतंकवादियों को बडगाम के सुनेरगुंड इलाके से गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान रामनगरी शोपियां के वसीम अहमद गनई और सेदो शोपियां के इकबाल अशरफ शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उनके पास से प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, एक चीनी पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, पिस्तौल की 12 गोलियां और एके-47 की 32 गोलियां बरामद की गई हैं. पुलिस स्टेशन बडगाम ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

वहीं एनआईए ने रविवार को श्रीनगर में एनजीओ आतंकवाद वित्तपोषण मामले में छापेमारी की. हालांकि एजेंसी ने उस व्यक्ति की जानकारी नहीं दी, जिसके घर छापेमारी की गई. अधिकारियों ने कहा था कि छापेमारी कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज के सोनवार वाले आवास पर की गई, जिसे एजेंसी ने पिछले साल 23 नवंबर को गिरफ्तार किया था.

एनआईए ने कहा था कि कश्मीर में कुछ गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों, सोसाइटी और संगठनों ने अलगाववादी और आतंकवादी संगठनों की ओर से पैसों का कलेक्शन और ट्रांसफर किया. इस मामले में श्रीनगर के सोनवर बाग में छापेमारी की गई.

पिछले दिनों मोदी सरकार ने संसद में बताया था कि पाकिस्तान और पीओके में कई लॉन्च पैड्स पर बड़ी संख्या में आतंकवादी मौजूद हैं. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा था कि सीमापार से घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है. 2018 में इस तरह की 143 घटनाएं, 2019 में 138 घटनाएं और 2020 में 51 घटनाएं घटीं, वहीं 2021 में 34 ऐसे मामले सामने आए.

'बीजेपी ने 200 करोड़ में बेचा कश्मीरी पंडितों का दर्द', द कश्मीर फाइल्स को लेकर मनीष सिसोदिया का हमला

हाथापाई, सस्पेंशन और निष्कासन... दिल्ली से बंगाल तक दिनभर विधानसभा में ऐसे होता रहा बवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget