एक्सप्लोरर

हाथापाई, सस्पेंशन और निष्कासन... दिल्ली से बंगाल तक दिनभर विधानसभा में ऐसे होता रहा बवाल

मौसम में बढ़ती गरमाहट के बीच देश में सियासी पारा भी गर्म होता जा रहा है. सोमवार को दिल्ली से लेकर कोलकाता तक खूब सियासी गर्मी देखने को मिली. दोनों जगह सत्ता दल और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए.

मौसम में बढ़ती गरमाहट के बीच देश में सियासी पारा भी गर्म होता जा रहा है. सोमवार को दिल्ली से लेकर कोलकाता तक खूब सियासी गर्मी देखने को मिली. विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा तो दिल्ली विधानसभा में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के विधायक आपस में भिड़ गए. यही हाल कोलकाता में भी दिखा. यहां बंगाल विधानसभा में टीएमसी और बीजेपी विधायकों के बीच जमकर बवाल हुआ.

बंगाल विधानसभा में चोटिल हुए विधायक

बंगाल विधानसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई. इसके बाद बीजेपी ने बीरभूम हिंसा पर चर्चा कराने की मांग की. इसे लेकर टीएमसी और बीजेपी विधायक आमने-सामने आ गए. देखते-देखते दोनों ही दलों के विधायक एक दूसरे से धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे. यह बवाल काफी देर चला. इस दौरान कई विधायकों को चोटें लगीं. बीजेपी का कहना है कि उसके कई विधायकों को टीएमसी एमएलए और सिक्योरिटी गार्ड्स ने पीटा है. वहीं टीएमसी का कहना है कि बीजेपी विधायकों की मारपीट से उनके विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. इस हंगामे के बाद बीजेपी के 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया. इन विधायकों में शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो शामिल हैं.

दिल्ली विधानसभा में भी टकराहट

दिल्ली विधानसभा में भी सोमवार को सत्ता दल और विपक्षी दल के नेता आपस में भिड़ते दिखे. यहां सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के तेजिंदर बग्गा और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हंगामा शुरू हुआ. आप विधायक नरेश बालियान और मोहिंद्र गोयल ने आदेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, इसे लेकर भाजपा के विधायक वअनिल बाजपेयी, जितेंद्र महाजन और अजय महावर हंगामा करने लगे. इनकी और आप विधायकों में झड़प की नौबत आ गई. बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने तीनों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि कुछ देर बाद इनका निलंबन वापस ले लिया गया.

राज्यसभा में भी दिखा हंगामा

वहीं, सोमवार को राज्यसभा में भी विपक्षी दलों ने काफी हंगामा किया. बढ़ती महंगाई और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय भारत बंद पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने हंगामा किया. इस हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही को सुबह 11:30  बजे आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा.

ये भी पढ़ें

महंगाई के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा की कार्यवाही, लोकसभा में पेश हुए कई अहम विधेयक

चंडीगढ़ पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद बोले सीएम भगवंत मान- पंजाब लड़ता रहेगा लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी
सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget