एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: टेरर फंडिंग मामले में NIA का एक्शन, जम्मू-कश्मीर के 4 जिलों में 12 जगहों पर छापेमारी

Terror Funding Case: एनआईए (NIA) ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी संगठन, उनके सहयोगियों और एजेंटों के खिलाफ कई जगहों पर छापेमारी की.

Jammu-Kashmir Terror Funding Case: जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार (26 जून) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीर के चार जिलों में सिलसिलेवार छापेमारी की. 

सोमवार (26 जून) की कार्रवाई के तहत चार जिलों कुलगाम, बांदीपोरा, शोपियां और पुलवामा में बारह स्थानों पर छापेमारी की गई. इनमें प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की नई शाखाएं, आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स के आवासीय परिसर शामिल थे.

आपत्तिजनक डेटा बरामद 

एनआईए ने तलाशी अभियान में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा वाले कई डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं. एजेंसी की तरफ से अब इस डेटा की जांच की जाएगी. दरअसल, एनआईए ने एक साल पहले 21 जून 2022 में आतंकवाद को रोकने के लिए स्वत: संज्ञान मामला दर्ज किया था. 

जांच के दायरे में ये आतंकी संगठन 

एनआईए की तरफ से जांच किए जा रहे नए आतंकी संगठनों में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर (यूएलएफजेएंडके), मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद (एमजीएच), जम्मू एंड कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (जेकेएफएफ), कश्मीर टाइगर्स, पीएएएफ शामिल हैं.

एनआईए का आरोप 

जिन कैडरों और कार्यकर्ताओं के परिसरों पर छापे मारे गए, वे चुंबकीय बम, आईईडी, फंड, मादक पदार्थ और हथियार/गोला-बारूद के बनाने और सप्लाई करने के कारण एनआईए की जांच के दायरे में हैं. एनआईए की जांच के अनुसार, वे जम्मू-कश्मीर में आतंक, हिंसा और तोड़फोड़ से संबंधित गतिविधियों को फैलाने में लगे हुए हैं.
 
कैसे पहुंचा रहे थे हथियार 

जांच से पता चला है कि पाक स्थित आतंकवादी आतंक को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल कर रहे थे. उनकी तरफ से कश्मीर घाटी में अपने गुर्गों और कैडरों को हथियार/गोला-बारूद, विस्फोटक, नशीले पदार्थ आदि पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था. 

इससे पहले पिछले महीने 11 मई को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 11 जगहों पर रेड मारी थी. एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी और टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी की है. एनआईए का लगातार तलाशी और कुर्की अभियान जारी है. 

ये भी पढ़ें: 

Asaduddin Owaisi Speech: 'भेदभाव यह भी है कि...', पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का जिक्र कर बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget