एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Speech: 'भेदभाव यह भी है कि...', पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का जिक्र कर बोले असदुद्दीन ओवैसी

PM Modi US Visit: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी की अमेरिका में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा. उन्होंने अमेरिकी रिपोर्टर की तरफ से पूछे गए सवाल पर भी ऐतराज जताया.

Asaduddin Owaisi On PM Modi US Visit: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार (26 जून) को मोदी सरकार पर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल पूछा, "अल्पसंख्यकों का बजट 40 प्रतिशत कम करना, प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप को खत्म करना और मौलाना आजाद फैलोशिप को बंद कर देना, क्या भेदभाव नहीं है."
 
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "प्रधानमंत्री का भेदभाव ये भी है कि आपके 306 सांसदों में से एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है. भेदभाव ये भी है कि आपके पास एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है. क्या दिल्ली के आपके एक सांसद ने यह नहीं कहा कि मुसलमानों से सामान मत खरीदो, क्या यह भेदभाव नहीं है."

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि उन्होंने अमेरिका में ऐसा क्यों कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी अमेरिका गए हमें इसमें कोई ऐतराज नहीं है. हम भी चाहते हैं कि भारत और अमेरिका के रिश्ते और अच्छे हों लेकिन मोदी जब अमेरिका में थे तो उनकी एक-दो बातों को लेकर मुझे ऐतराज है."

अमेरिका में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बोले ओवैसी

ओवैसी ने पीएम मोदी की अमेरिका में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने 9 साल में पहली बार मीडिया के सवालों के जवाब दिए लेकिन वहां की वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्टर ने आपसे भारत के मुसलमानों को लेकर सवाल किया इससे मुझे तकलीफ हुई. मुझे तकलीफ हुई कि उन्होंने आपसे पूछा कि आप भारत के मुसलमानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए क्या काम करेंगे." 

पीएम मोदी से किए गए सवाल पर क्या बोले ओवैसी?

ओवैसी ने कहा, "मैं खुश होता अगर पीएम मोदी से सवाल किया जाता कि आप उस देश से आते हैं जहां 50 फीसदी आबादी युवा है. मैं खुश होता इस बात से अगर रिपोर्टर आपसे सवाल करती कि बताइए मेक इन इंडिया में आपने क्या-क्या बनाया. मैं खुश होता अगर रिपोर्टर आपसे पूछती कि क्या आपने 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के टारगेट को पूरा कर लिया. मैं खुश होता अगर वो आपसे पूछती कि दुनिया में सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में है, उसके लिए आपने क्या किया."

ओवैसी ने कहा, "मणिपुर में 300 चर्च जला दी गई, उत्तरकाशी में मुसलमानों से नहीं कहा गया कि छोड़कर भाग जाओ, क्या आपने CAA का कानून मजहब की बुनियाद पर नहीं बनाया, मौलाना आजाद फैलोशिप बंद करने के बाद मुसलमानों के बच्चे फैलोशिप नहीं कर सकेंगे, क्या ये सबकुछ भेद भाव नहीं है." 

ये भी पढ़ें:

Barack Obama Remarks: 'भारत के मुस्लिमों का सऊदी, UAE और मिस्र से क्या लेना देना?', आखिर क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget