एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: आम नागरिकों की हत्या को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले- आतंकवाद ना नोटबंदी से रुका और...

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों के भीतर आतंकियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए पांच लोगों की हत्या कर दी है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों के भीतर पांच आम नागरिकों की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, ''कश्मीर में हिंसा की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं. आतंकवाद ना तो नोटबंदी से रुका ना धारा 370 हटाने से- केंद्र सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह असफ़ल रही है. हमारे कश्मीरी भाई-बहनों पर हो रहे इन हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं व मृतकों के परिवारों को शोक संवेदनाएँ भेजते हैं.''

गुरुवार को ही श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी.’’ उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई है.

इससे पहले मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे के भीतर आतंकवादियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी. आतंकियों ने कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंदरू की श्रीनगर में उनकी फार्मेसी में गोली मारकर हत्या कर दी थी. बिंदरू अपने समुदाय के उन गिने-चुने लोगों में से एक थे, जो 1990 में आतंकवाद की शुरुआत होने के बाद कश्मीर से बाहर नहीं गए थे.

बिंदरू की हत्या के कुछ ही मिनटों बाद, आतंकवादियों ने श्रीनगर में हवाल चौक के पास सड़क किनारे बिहार के भागलपुर के निवासी वीरेंद्र पासवान नामक एक विक्रेता को गोली मार दी. इसके बाद उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई में आतंकवादियों ने मोहम्मद शफी लोन की भी गोली मारकर हत्या कर दी.

Amit Shah Meeting: जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों की हत्याओं के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget