एक्सप्लोरर

जम्मू: सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी सुरंग का लगाया पता, यहीं से नगरोटा में आतंकियों ने की थी घुसपैठ

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक जिस सुरंग को पार कर इस महीने की 18 तारीख को पाकिस्तान के शक्करगढ़ से चार जैश के आतंकी जम्मू पहुंचे थे, उसका सुरक्षाबलों ने पता लगाया है.

जम्मू: सुरक्षा एजेंसियों को नगरोटा एनकाउंटर में एक बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने जम्मू के साम्बा जिले में उस पाकिस्तानी सुरंग का पता लगाया है, जिसके जरिए जैश के आतंकियों ने घुसपैठ की थी. दरअसल, पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबो को लेकर एक बार फिर बेनकाब हुआ है. नगरोटा हमले की जांच में जुटी एजेंसियों को रविवार को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली, जब बीएसएफ ने उस सुरंग का पता लगाया, जिसके जरिए चार जैश के आतंकियों ने घुसपैठ की थी.

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक जिस सुरंग को पार कर इस महीने की 18 तारीख को पाकिस्तान के शक्करगढ़ से चार जैश के आतंकी जम्मू पहुंचे थे, उसका सुरक्षाबलों ने पता लगाया है. उनके मुताबिक यह एक बड़ी कामयाबी है और तबाही का जो सामान 19 तारीख को आतंकी ला रहे थे, वो इसी टनल से आतंकी लेकर आए थे.

उन्होंने कहा कि आतंकियों के पास से जो सामान मिला, उसी के सबूतों की बुनियाद पर जांच यहां तक पहुंची. उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी सबूत बीएसएफ के साथ शेयर किए गए. जिसके बाद इस इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. तब जाकर रविवार को करीब 12 बजे यह टनल मिली.

पाकिस्तान की भागीदारी

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बैग इस सुरंग के मुंह से निकाले गए और इसके अलावा कई ऐसे सबूत हैं जो इस मामले में पाकिस्तान की भागीदारी को दर्शाते हैं. जिसमें दवाइयां, टेलीफोन और खाने-पीने का वो सामान है जो आतंकी लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि यह तमाम चीजें इस हमले में पाकिस्तान की भागीदारी को दर्शाता है.

वहीं जम्मू के बीएसएफ के आईजी एन के जम्वाल के मुताबिक यह एक बड़ी कामयाबी है और इसका श्रेय उन्होंने अपने जवानों और अधिकारियों को दिया, जिन्होंने 48 घंटों की लगातार मशक्कत के बाद इस टनल को ढूंढ निकाला. उनके मुताबिक इस जांच में बीएसएफ को जम्मू कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों की लगातार सूचनाएं मिल रही थी.

नई है टनल

जिसके आधार पर इस इलाके तक पहुंचे और इस टनल को ढूढ निकाला गया. बीएसएफ के मुताबिक यह काफी मुश्किलों भरा इलाका है और यहां से कुछ ही दूरी पर पाकिस्तान का क्षेत्र है. बीएसएफ का कहना है कि यह एक नई टनल है और इसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने पहली बार किया है.

यह भी पढ़ें:

नगरोटा एनकाउंटर: पाक ने भारतीय राजनयिक को तलब किया, जैश द्वारा आतंकी हमले की साजिश का आरोप नकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget