एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: दरबार मूव को लेकर महबूबा मुफ्ती के आरोपों के बीच LG मनोज सिन्हा बोले- कुछ लोगों को गलतफहमी है कि....

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दरबार मूव को खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार का आड़े हाथों लिया.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव को लेकर पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के आरोपों के बीच बुधवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का रैकेट है जो चाहता है कि दरबार मूव जारी रहे. मनोज सिन्हा ने कहा, ''दरबार मूव समाप्त हो गया है इससे जम्मू की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा. मैं कहना चाहता हूं कि मैं पिछले साल सात अगस्त को आया था. जब दरबार मूव शुरू हुआ तो 200 ट्रक में फाइल को जम्मू ले जाया गया. जम्मू आने में कितने दिन लगे इसका मैं जवाब नहीं दे पाऊंगा. जिस काम के लिए फाइलें मांगी जाती थी, वह गायब हो जाती थी. बड़ा रैकेट था, वही चाहते हैं कि यह जारी रहे.''

उन्होंने कहा, ''अब ई ऑफिस कर दिया गया है. जम्मू की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए भारत सरकार कदम उठा रही है. सामान्य आदमी और सामान्य व्यापारी के लिए कदम उठाए जाएंगे. लेकिन जिन लोगों ने समझा है कि वो जैसे चाहेंगे वैसे जम्मू कश्मीर चलेगा, मुझे लगता है कि ये उनकी गलतफहमी है. वो राज खत्म हो गया जब केवल भ्रष्टाचार के सहारे जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन में दिक्कत पैदा करते थे. यहां का पैसा जनता के लिए इस्तेमाल होगा.''

महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा था कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को सेल पर रखा है. बाहर के लोगों को यहां पर काम दिए जा रहे हैं ताकि जम्मू कश्मीर पूरी तरह से कंगाल हो जाए. उन्होंने कहा कि दरबार मूव को खत्म करके इन्होंने हिंदू और मुस्लिम के भाईचारे को तोड़ा है. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिस तरह से देश भर में हिंदू मुस्लिम के फसाद हो रहे हैं उसी तरह से जम्मू कश्मीर में दरबार मुखी प्रथा को खत्म करके हिंदू मुस्लिम के भाई चीज को तोड़ा गया है.

बता दें कि दरबार मूव के तहत प्रशासनिक काम छह महीने जम्मू से और छह महीने श्रीनगर से होता है और यह प्रथा 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने शुरू की थी. परंपरा को 1947 के बाद भी जारी रखा गया. राजनेताओं का यह मानना था कि ये प्रथा कश्मीर और जम्मू के अलग भाषा और सांस्कृतिक वाले इलाकों में बातचीत के लिए पुल का काम करती है. 

कोरोना से हुई मौत के लिए सरकार ने तय किया मुआवजा, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 50 हजार रुपये

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget