एक्सप्लोरर

जम्मू: आतंकियों की गोलियों का शिकार सरपंच अजय कुमार पंडिता की हत्या से जनप्रतिनिधियों में खौफ का माहौल

कश्मीर में पंचायत स्तर के यह चुने हुए नुमाईन्दे सरकार के रैवये से परेशान होकर अब घाटी में काम न करने की धमकी दे रहे हैं.

जम्मू: कश्मीर घाटी के अनंतनाग में सोमवार को आतंकियों की गोलियों का शिकार हुए कांग्रेसी सरपंच अजय कुमार पंडिता की हत्या से घाटी में चुने गए प्रतिनिधि सहमे हुए हैं. कश्मीर में पंचायत स्तर के यह चुने हुए नुमाईन्दे सरकार के रैवये से परेशान होकर अब घाटी में काम न करने की धमकी दे रहे हैं.

सोमवार को कश्मीर घाटी के अनंतनाग में आतंकियों के हाथों मारे गए सरपंच अजय कुमार पंडिता की मौत के बाद अब घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के चुने हुए कई दर्जन नुमाईन्दे कश्मीर घाटी में हालातो का हवाला देकर काम न करने की बात कह रहे हैं. कश्मीर घाटी के पुलवामा से सरपंच मनोज पंडिता का दावा है कि 2019 में जब उन्होंने पंचायती चुनावो में हिस्सा लिया था, तब केंद्र सरकार ने ज़मीनी स्तर पर विकास पहुँचाने के दावे किये थे. उन्होंने कहा कि कश्मीर के हर जनप्रतिनिधि पर उस दिन से खतरा था जब से उन्होंने चुनावों में हिस्सा लिया था.

प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अजय पंडिता की हत्या के बाद से अब तक कोई उनके घर नहीं गया है. लेकिन, साथ ही उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि यह चुनाव होने के बाद केंद्र सरकार की प्राथिमिकता बदल गयी और कश्मीर चुने हुए उन जैसे जन प्रतिनिधियों की आवाज़ को अनसुना कर दिया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर घाटी में डर और खौफ के साये में सभी चुने हुए प्रतिनिधि काम कर रहे हैं और अजय पंडिता की हत्या के बाद कश्मीर में मौजूदा हालात में उन जैसे पचों-सरपंचों का काम करना मुश्किल है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले कुछ दिनों में घाटी में अल्पसंख्यक समाज के सभी चुने हुए प्रतिनिधि बैठक कर अगले कदम का फैसला करेंगे. साथ ही उन्होंने दावा किया कि वो मौजूदा हालात में कश्मीर में काम नहीं कर सकते और अगर वो कश्मीर में काम ही नहीं कर सकते जिसके लिए वो चुने गये है तो यह जनता के साथ धोखा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget