एक्सप्लोरर

J&K: विवादित बोल पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ABP न्यूज पर जताया खेद, कहा- संभलकर बोलना चाहिए था

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक कार्यक्रम में कहा था, ''ये लड़के जो बंदूक लिए फिजूल में अपने लोगों को मार रहे हैं. पीएसओ, एसडीओ को मारते हैं. क्‍यों मार रहे हैं इनको? उन्‍हें मारो जिन्‍होंने तुम्‍हारा मुल्‍क लूटा है. जिन्‍होंने कश्‍मीर की सारी दौलत लूटी है.''

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक बयान को लेकर विवाद हो रहा है. सत्यपाल मलिक ने कहा है कि आतंकी पुलिसवालों को ना मारें बल्कि उन भ्रष्ट नेताओं को मारे, जिन्होंने राज्य को लूटने का काम किया है. अपने इस बयान पर हो रहे विवाद को लेकर सत्यपाल मलिक ने अब एबीपी न्यूज से बात की है और अपने बयान पर अफसोस जताया है.

मेरी भावनाओं को समझने की कोशिश करें- मलिक

सत्यपाल मलिक ने एबीपी न्यूज़ से कहा है, ‘’राज्यपाल पद पर रहते हुए मुझे ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. मैंने यह सब गुस्से में कहा था.’’ उन्होंने कहा, ‘’ मेरे बयान के शाब्दिक अर्थ पर न जाएं. बल्कि मेरी भावनाओं को समझने की कोशिश करें. मुझे अपने बयान पर खेद है, अफसोस है.’’

सत्यपाल मलिक ने क्या कहा था?

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कल करगिल में एक कार्यक्रम में कहा था, ''ये लड़के जो बंदूक लिए फिजूल में अपने लोगों को मार रहे हैं. पीएसओ, एसडीओ को मारते हैं. क्‍यों मार रहे हैं इनको? उन्‍हें मारो जिन्‍होंने तुम्‍हारा मुल्‍क लूटा है. जिन्‍होंने कश्‍मीर की सारी दौलत लूटी है. इनमें से भी कोई मरा है अभी? बंदूक से कुछ हासिल नहीं होगा. लिट्टे भी कुछ नहीं कर पाया बंदूक के दम पर.''

मलिक ने आगे कहा, ‘’आतंकियों में भारत सरकार की शक्ति को समाप्त करने की ताकत नहीं है. आपका संघर्ष बेकार है. आप बेकार में अपनी जानें गंवा रहे हैं. हमारा अनुमान है कि इस समय 125 विदेशी आतंकी समेत 250 आतंकी मौजूद हैं. मुठभेड़ों में विदेशी आतंकियों को मारने में दो दिन का समय लगता है जबकि स्थानीय आतंकियों को सिर्फ दो घंटे का वक्त लगता है.’’

मलिक पर उमर अब्दुल्ला ने साधा निशाना

उनके इस बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''यह शख्स जो एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं, एक संवैधानिक पद पर हैं, आतंकियों से कह रहे हैं कि जो भ्रष्ट नेता हैं उसे मार डालो. ऐसे शख्स को गैरकानूनी हत्याओं और कंगारू अदालतों के बारे में बात करने से पहले पता होना चाहिए कि उनके बारे में दिल्ली में क्या राय है.''

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक में आज हो सकता है बहुमत परीक्षण, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और BJP में टकराव जारी चंद्रयान 2 मिशन: अंतरिक्ष विज्ञान में भारत के लिए आज बड़ा दिन, दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर होगी लॉन्चिंग जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक का विवादित बयान, कहा- आतंकी पुलिसवालों को नहीं, भ्रष्ट नेताओं को मारें बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- मैं नाली, शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बनी हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget