एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला करने वाले TRF की असली कहानी!

Ganderbal Terrorist Attack: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने नाम बदलकर जो नया आतंकी संगठन बनाया उसे नाम दिया द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी कि टीआरएफ.

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद हुए बड़े आतंकी हमले में कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है. इस वारदात की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर के एक नए बने आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी कि टीआरएफ ने ली है, जो पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे लोगों को निशाना बना चुका है.

तो आखिर ये टीआरएफ है क्या. क्या ये जम्मू-कश्मीर में बना कोई आतंकी संगठन है या फिर इसके पीछे हैं पाकिस्तान के वही पुराने आतंकी संगठन जिन्होंने नाम बदलकर कश्मीर में नए सिरे से दहशतगर्दी शुरू की है और आखिर क्या है वो टनल जिसपर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया है.

दो साल में हुआ 500 से ज्यादा आतंकियों का सफाया

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के खात्मे के साथ ही आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन चलाया. और इस ऑपरेशन को नाम दिया गया ऑपरेशन क्लीन. इस दौरान चाहे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हों या फिर लश्कर-ए-तैयबा के या फिर हिजबुल मुजाहिदीन के, सबका खात्मा किया गया. ऑपरेशन क्लीन चलाकर दो साल के अंदर-अंदर 500 से भी ज्यादा आतंकी मारे गए. और एक तरह से घाटी में शांति आ गई.

और इसके साथ ही पाकिस्तान पर दबाव बढ़ने लगा, क्योंकि मारे गए आतंकियों का पाकिस्तान के साथ सीधा संबंध था. और इंटरनेशनल फोरम पर भारत बार-बार ये बात उठाता रहता था, जिसकी वजह से पाकिस्तान पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी कि एफएटीएफ में ब्लैक लिस्ट होने का खतरा था.

पाकिस्तान ने बदली अपनी रणनीति

तो पाकिस्तान ने अपनी स्ट्रैटजी बदली. उसने सबसे पहले खुद को सुरक्षित किया. और इसके लिए उसने पुराने आतंकी संगठनों को नाम बदलने को कहा. ऐसे में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने नाम बदलकर जो नया आतंकी संगठन बनाया उसे नाम दिया द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी कि टीआरएफ.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी मार्च 2024 में राज्यसभा में बताया था कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा है, जिसका गठन साल 2019 में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद किया गया था. माना जाता है कि लश्कर-ए-तैयबा के साजिद जट, सज्जाद गुल और सलीम रहमानी इस नए बने आतंकी संगठन को पाकिस्तान से कमांड करते हैं. इस नए बने आतंकी संगठन के निशाने पर सुरक्षा बल के जवान नहीं बल्कि वो आम नागरिक होते हैं, जो या तो कश्मीरी पंडित होते हैं या फिर भारत के किसी दूसरे हिस्से से आकर जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे होते हैं.

पहली बार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को बनाया गया निशाना

बाकी तो जिस सुरंग को निशाना बनाकर आतंकियों ने एक डॉक्टर समेत कुल सात लोगों की हत्या की है, उस सुरंग का नाम है जेड मॉर्फ टनल. ये टनल 6.4 किमी लंबी है, जो कश्मीर के गांदरबल को सोनमर्ग से जोड़ती है. इस टनल के बन जाने से हर मौसम में सोनमर्ग पहुंचा जा सकता है जो कश्मीर के सबसे बड़े टूरिस्ट स्पॉट में से एक है.

इसके अलावा ये टनल जोजिला टनल का ही एक हिस्सा है, जो श्रीनगर को लद्दाख से जोड़ती है. ऐसे में इस टनल का अपना सामरिक महत्व भी है, जिसपर आतंकियों ने हमला किया है. और ये पहली बार है, जब आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के किसी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को निशाना बनाया है. बाकी तो इस आतंकी हमले की जांच में एनआईए जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें: 'आतंकवादी बहुत गंदे हैं, मेरे पापा को मार दिया', मां-बेटी ने रोते-बिलखते बताई कश्मीर हमले की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Congress Leader Hospitalised: कांग्रेस नेता की अचानक तबीयत बिगड़ी! आनन-फानन में हैदराबाद के अस्पताल में किया गया भर्ती
कांग्रेस नेता की अचानक तबीयत बिगड़ी! आनन-फानन में हैदराबाद के अस्पताल में किया गया भर्ती
TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- 'युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?'
TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- 'युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?'
Marco Rubio On India: भारत की बढ़ती एनर्जी डिमांड पर अमेरिका की नजर! मार्को रुबियो ने कर दी बड़ी पेशकश
भारत की बढ़ती एनर्जी डिमांड पर अमेरिका की नजर! मार्को रुबियो ने कर दी बड़ी पेशकश
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हाई अलर्ट! अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी, समीक्षा के लिए रक्षा अधिकारियों का बड़ा दौरा
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हाई अलर्ट! अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी, समीक्षा के लिए रक्षा अधिकारियों का बड़ा दौरा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)
Mahindra BE 6 (Pack 2) ownership review | Auto Live #mahindra #mahindrabe6
US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा बयान, '...मुंह पर तमाचा मारा है'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा बयान, '...मुंह पर तमाचा मारा है'
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन? जानें पूरा माजरा
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन?
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
Embed widget