एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती का बीजेपी पर हमला, न्यायपालिका को भी लिया निशाने पर, कहा- अब कहां जाएं

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम ने न्यायपालिका की वर्तमान भूमिका पर सवाल उठाए और पूछा कि अब लोग न्याय के लिए कहां जाएं. महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला.

Mehbooba Mufti: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए न्यायपालिका को भी कटघरे में खड़ा किया. महबूबा मुफ्ती ने कहा, पहले जुल्म होता था, तो लोग अदालत के पास जाते थे. अब कहां जाएं. पीडीपी नेता ने कहा कि धारा 370 खत्म करके बीजेपी ने ये सवाल खड़े कर दिए हैं.

महबूबा मुफ्ती ने कहा इसी सुप्रीम कोर्ट ने पहले फैसला दिया था कि अनुच्छेद 370 के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा. गोगोई राज्यसभा सांसद बन गए. ये सब क्या हो रहा है. एक गरीब के पास आखिरी उम्मीद अदालत होती है, अगर आप ही ऐसे करेंगे तो हम कहां जाएंगे.

कभी न्यायपालिका ने पीएम को हटा दिया था- मुफ्ती

एक अंग्रेजी अखबार से इंटरव्यू में पीडीपी नेता ने कहा कि एक समय था जब न्यायपालिका ने प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटा दिया था. आज वे सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक को भी नहीं हटा सकते. 

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाने को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई हर जगह बीजेपी सरकार मलिन बस्तियों को नियमित कर रही है लेकिन जम्मू कश्मीर में वे गिरा रहे हैं.

एक चीज बची थी, हमारा घर- महबूबा

अभियान को विनाशकारी बताते हुए उन्होंने कहा, आप जम्मू-कश्मीर की पूरी आबादी, विशेष रूप से बहुसंख्यक समुदाय को अपनी ही भूमि पर अतिक्रमणकारी मान रहे हैं. आप किसी ऐसे कानून का सम्मान नहीं कर रहे हैं, जो 2019 से पहले था, जिसके मुताबिक लोगों को ये जमीन मिली थी.

उन्होंने कहा, पहले उन्होंने हमारी नौकरियां लीं, फिर उन्होंने हमारी जमीन, खनिज लिए. अब केवल एक चीज बची थी, जो हमारा घर था.

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे का इलेक्शन सिंबल छिना तो शरद पवार ने दी ये सलाह, कहा- इंदिरा गांधी के साथ भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget