एक्सप्लोरर

Shiv Sena Symbol: उद्धव ठाकरे का इलेक्शन सिंबल छिना तो शरद पवार ने दी ये सलाह, कहा- इंदिरा गांधी के साथ भी...

Shiv Sena Symbol: केंद्रीय चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया है. शरद पवार ने इस पर ठाकरे को सलाह दी है.

Shiv Sena Election Symbol: शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न पर केंद्रीय चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग का फैसला मानने की सलाह दी है. पवार ने इसकी वजह भी बताई है.

पवार ने कहा कि यह चुनाव आयोग का फैसला है. एक बार फैसला हो गया, तो इस पर बहस नहीं हो सकती. इसे स्वीकार कीजिए और नया चिह्न लीजिए. इसका बहुत ज्यादा असर नहीं होगा, क्योंकि लोग नया सिंबल स्वीकार कर लेंगे. बस कुछ दिनों तक इस पर चर्चा होगी.

इंदिरा गांधी के सामने भी आई थी स्थिति
एनसीपी नेता ने इंदिरा गांधी के समय में कांग्रेस में टूट का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''मुझे याद है, इंदिरा गांधी को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था. उस समय दो बैलों की जोड़ी कांग्रेस का चिह्न हुआ करता था. बाद में ये उनसे छिन गया और 'हाथ' चुनाव चिह्न मिला, जिसे लोगों ने स्वीकार किया. इसी तरह लोग नया सिंबल (उद्धव गुट का) स्वीकार करेंगे.''

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को दिया सिंबल
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार (17 फरवरी) को उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए शिवसेना का नाम और इसका चुनाव चिह्न 'धनुष और बाण' एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया था. चुनाव आयोग के फैसले का शिंदे गुट ने स्वागत किया था. वहीं, उद्धव ठाकरे ने फैसले की आलोचना करते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही थी.

प्रकाश अंबेडकर ने कही ये बात
उद्धव ठाकरे के इस कदम का वंचित बहुजन अघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर ने समर्थन किया है. प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे का सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला सही है. 

उन्होंने कहा कि मूल रूप से सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग को पार्टी के आंतरिक विवादों पर निर्णय लेने का अधिकार है. वैसे भी, चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है. राजनीतिक दलों के बीच विवादों का फैसला करना चुनाव आयोग का काम नहीं है. अगर उद्धव जी इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाते हैं तो उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे के पास गई लेकिन जनता का मूड उद्धव के साथ, ये हम नहीं दो सर्वे के नतीजे कह रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget