एक्सप्लोरर

गांव में घुसे, पानी मांगा, फिर जो दिखा उस पर बरसा दीं गोलियां... कठुआ में आतंकियों ने मचाया कोहराम

आतंकियों ने मंगलवार को हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल गांव में ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में एक शख्स जख्मी हुआ. इसके हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकी वारदातों में इजाफा हुआ है. इन आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चला रहे हैं. आतंकियों ने इन हमलों में आम लोगों को निशाना बनाया है. ऐसा ही हमला आतंकियों ने मंगलवार शाम हीरानगर सेक्टर में कूटा मोड के पास सैदा सुखल गांव में किया. यहां दो हथियारबंद आतंकी सैदा सुखल गांव पहुंचे. यहां आतंकियों ने एक महिला से पानी मांगा, महिला को आतंकियों पर शक हो गया और पानी देने से इनकार कर दिया. 

इसके बाद आतंकी ओंकार नाम के शख्स के घर पहुंचे और दरवाजे पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में ओंकार जख्मी हो गया. इसके बाद आतंकियों ने कई जगह पर फायरिंग की. यहां बाइक से जा रहे दंपति पर भी आतंकियों ने फायरिंग की, लेकिन वे किसी तरह से बच गए. इसके बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से निकल गए. 

इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भी फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. अभी भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. इन आतंकियों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और एक बैग बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है.

आतंकियों ने बस पर की थी फायरिंग

जम्मू क्षेत्र में पिछले कुछ समय में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है. हाल ही में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोरी मंदिर से कटरा ले जा रही 53 सीट वाली एक बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी. हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे.

डोडा में भी मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ जारी है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि जिले के चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. अब तक 6 सुरक्षाबलों के जख्मी होने की खबर सामने आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget