एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर प्रशासन का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों में शादी होने पर जीवनसाथी भी होगा डोमिसाइल का हकदार

डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए 15 साल तक जम्मू-कश्मीर में रहना अनिवार्य था. लेकिन अब इस नियम में संशोधन कर दिया गया है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के स्थानीय नागरिक अब अगर दूसरे राज्यों के किसी महिला/पुरुष से शादी करते हैं तो उनके जीवनसाथी को भी जम्मू-कश्मीर का स्थाई निवासी माना जाएगा. ये फैसला जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने लिया है. अधिसूचना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल सर्टिफिकेट रखने वाले व्यक्ति से शादी करने वाली महिला या पुरुष को भी डोमिसाइल का पात्र माना जाएगा. जिसके तहत ये लोग भी जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी हासिल करने के पात्र होंगे. अब अगली कड़ी में उनके बच्चों को भी डोमिसाइल का हकदार बनाया जा सकता है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने डोमिसाइल सर्टिफिकेट नियमों में सातवां क्लॉज जोड़ा है. ये सातवां क्लॉज भारतीय संविधान के अनुच्छेद 309 का प्रयोग कर जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विसेज (डीसेंट्रलाइजेशन एंड रिक्रूटमेंट) एक्ट 2010 की धारा 15 के तहत जोड़ा गया है. सातवें क्लॉज में स्पाउस ऑफ डोमिसाइल की श्रेणी जोड़ी गई है. इसमें न तो पति और न ही पत्नी का जिक्र है. यानी कि नियमों में संशोधन का फायदा दामाद हो या बहू दोनों को मिलेगा.

आवेदक को डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए अपने जीवनसाथी का डोमिसाइल सर्टिफिकेट और विवाह प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा. इसके बाद तहसीलदार की ओर से आवेदक को डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा. इससे पहले ये नियम था कि 15 साल तक जम्मू-कश्मीर में रहने और अपनी सेवाएं देने पर डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल होता था.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए हटने के बावजूद डोमिसाइल सर्टिफिकेट धारक से शादी करने पर भी डोमिसाइल सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा था. दूसरे राज्यों की महिलाएं शादी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में रहती हैं, उनके लिए भी स्पष्ट नियम नहीं थे. लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है.

ये भी पढ़ें-
कश्मीर में खुद पर फर्जी आतंकी हमले का नाटक करने वाले बीजेपी के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अधिकारी को दी जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर की चेतावनी, कॉल रिकॉर्ड होने का दावा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget