एक्सप्लोरर

Encounter in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर, सेना के कैप्टन भी शहीद

Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं. आतंकी लगातार घात लगाकर सेना के काफिले पर हमला कर रहे हैं.

Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार (14 अगस्त) को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए, जबकि चार दहशतगर्दों को ढेर कर दिया गया. पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि मुठभेड़ में चार आतंकियों के ढेर होने की आशंका है. डोडा में शहीद होने वाले कैप्टन 48 राष्ट्रीय राइफल्स से थे. व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया है कि भारी गोलीबारी के बीच आतंकियों की तलाश जारी है. ऑपरेशन के दौरान युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और डोडा जिले के असर के बॉर्डर के जंगलों में छिपे हैं, जिसके बाद वाहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया. मंगलवार शाम 7:00 और 8:00 बजे के बीच सुरक्षाबल उसे कमरे में पहुंचे, जहां यह आतंकी आराम कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने हथियार और गोला बारूद वहां पर रखा हुआ था. इसके अलावा वे अपने पास में ही हथियार भी रखकर सोए हुए थे.

खुद को घिरता देख भाग गए आतंकवादी

वहीं, सुरक्षाबलों को देखकर आतंकी हक्का-बक्का रह गए और उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग करना चालू कर दिया. सुरक्षाबलों से अपने आप को घिरते देख आतंकवादियों को तुरंत ही वह जगह खाली करनी पड़ी. दहशतगर्द हड़बड़ाहट में अपनी एक M4 कार्बाइन और कुछ गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गए. सेना के जवानों ने गोला-बारूद और घटनास्थल से बरामद हथियार को रिकवर कर लिया है. 

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं. अभी तक आतंकी हमले ज्यादातर घाटी में देखे जाते थे, लेकिन अब जम्मू में भी आतंकी एक्टिव हो गए हैं. सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला करने की कई घटनाएं सामने आई हैं. 

रक्षा मंत्री ने आतंकी हमलों पर बुलाई बैठक

वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के जरिए सेना पर किए जा रहे हमलों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (14 अगस्त) को बैठक की. इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए. इसके अलावा डीजीएमओ और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया. बताया गया है कि बैठक में आतंकियों से निपटने पर प्लान तैयार करने को लेकर चर्चा की गई है. 

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ ने सेना पर हो रहे हमले को लेकर बुलाई बैठक, NSA समेत सभी बड़े अधिकारी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार में नौकरी नहीं मिलने पर EWS महिलाएं पहुंचीं SC, आय प्रमाण पत्र देखकर क्यों बोला कोर्ट- आप दावा नहीं कर सकते...
यूपी सरकार में नौकरी नहीं मिलने पर EWS महिलाएं पहुंचीं SC, आय प्रमाण पत्र देखकर क्यों बोला कोर्ट- आप दावा नहीं कर सकते...
PM मोदी ने महिलाओं को लिखा पत्र, बताया देश की प्रगति का आधार, बोले - जल्द पारित होगा आरक्षण बिल
PM मोदी ने महिलाओं को लिखा पत्र, बताया देश की प्रगति का आधार, बोले - जल्द पारित होगा आरक्षण बिल
West Bengal News: फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव! पुलिस ने बरामद किए हथियार और गोलियां
West Bengal News: फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव! पुलिस ने बरामद किए हथियार और गोलियां
Tamil Nadu: स्कूल के अंदर खौफनाक वारदात! शिक्षिका के सिर और गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट
स्कूल के अंदर खौफनाक वारदात! शिक्षिका के सिर और गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
US Iran War News Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ट्रंप की होर्मुज नाकेबंदी का ईरान ने उड़ाया मजाक, 'धमाल' फिल्म के सीन और शाहरुख खान के डायलॉग से दिया जवाब
ट्रंप की होर्मुज नाकेबंदी का ईरान ने उड़ाया मजाक, 'धमाल' फिल्म के सीन और शाहरुख खान के डायलॉग से दिया जवाब
Viral Video : सड़क किनारे बासी रोटी खाते लड़के का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- पेट खाली हो तो स्वाद नहीं जरूरत दिखती है
सड़क किनारे बासी रोटी खाते लड़के का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- पेट खाली हो तो स्वाद नहीं जरूरत दिखती है
NEET UG 2026 की सिटी स्लिप जारी, जानें कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
NEET UG 2026 की सिटी स्लिप जारी, जानें कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
Embed widget