एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा- कश्मीर से हुआ अलकायदा के सहयोगी संगठन एजीएच का सफाया

जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि आतंकवादी संगठन एजीएच के सरगना और दो अन्य आतंकवादियों के घाटी में मारे जाने के बाद अलकायदा के इस सहयोगी संगठन का कश्मीर से सफाया हो गया है.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवादी संगठन अंसार गजवात-उल हिंद (एजीएच) के सरगना हमीद लोन और दो अन्य आतंकवादियों के घाटी में मारे जाने के बाद अलकायदा के इस सहयोगी संगठन का कश्मीर से सफाया हो गया है.

कश्मीर में एजीएच के संस्थापक जाकिर मूसा के बाद लोन उर्फ हामिद लल्हारी ने कमान संभाली थी. मूसा अलकायदा का वफादार बन गया था लेकिन इस साल मई में हुई एक मुठभेड़ में वह मारा गया था.

स्थानीय पुलिस से गुप्त सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में तीनों आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस के साथ बातचीत की. इस मुठभेड़ में लोन के अलावा नवीद अहमद टाक और जुनैद राशिद भट भी मारे गए थे.

जम्मू-कश्मीर: त्राल में जाकिर मूसा के ग्रुप का खात्मा, गजावतुल हिंद के थे मारे गए तीनों आतंकी- DGP

सिंह ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए सभी आतंकवादी जाकिर मूसा के संगठन का हिस्सा थे और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले तथा आम नागरिकों पर अत्याचार के कई मामलों समेत आतंकवाद से जुड़ी अपराध की अनेक घटनाओं में संलिप्तता को लेकर वांछित थे.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा- कश्मीर से हुआ अलकायदा के सहयोगी संगठन एजीएच का सफाया

उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियान ने एजीएच को करारा झटका दिया है. ये आतंकी समूह पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के साथ भी मिलकर काम कर रहा था.

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में पाकिस्तान की फायरिंग में एक जवान शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

उन्होंने कहा,"एजीएच का सफाया हो गया है, लेकिन कुछ तत्व हैं जो अब भी यहां सक्रिय हैं. वे अचानक सामने आते हैं और आतंकवादियों के साथ जा मिलते हैं... लेकिन फिलहाल कश्मीर से एजीएच का सफाया हो गया है."

डीजीपी ने कहा,"जेईएम कश्मीर में प्रत्येक आतंकवादी संगठन के साथ मिलकर काम करने की कोशिश कर रहा है. जेईएम और लश्कर-ए-तैयबा को पाकिस्तान से निर्देश मिलते हैं कि कौन उनका निशाना है, किस स्तर पर और किस किस्म की हिंसा उन्हें भड़कानी है."

जम्मू कश्मीर के त्राल में मुठभेड़ खत्म, सुरक्षाबलों ने जैश के तीन आतंकी ढेर किए

पुलिस प्रमुख ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने और इसे दो केंद्रशासित क्षेत्रों में विभाजित करने के केंद्र के पांच अगस्त के फैसले के बाद से काफी संख्या में आतंकवादियों ने घुसपैठ की है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा,"पांच अगस्त के बाद आए आतंकवादियों की संख्या बता पाना मुश्किल है. लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि इनकी संख्या काफी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget