एक्सप्लोरर

कोरोना कर्फ्यू: पिछले 6 दिनों से बंद है जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी, अगले कुछ दिनों में हो सकती है राशन की किल्लत

जम्मू कश्मीर में कोरोना लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने बीते गुरुवार से प्रदेश के कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है. इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान जम्मू जिले में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं और जरूरी वस्तुओं को छोड़ सब बंद है.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश के कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसके चलते प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी पिछले करीब 6 दिनों से बंद पड़ी है. अनाज मंडी बंद होने के चलते किराना दुकानों तक राशन नहीं पहुंच रहा है. माना जा रहा है कि अब अगले कुछ दिनों में प्रदेश में राशन की भारी किल्लत हो सकती है.
 
जम्मू कश्मीर में कोरोना लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने बीते गुरुवार से प्रदेश के कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है. इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान जम्मू जिले में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं और जरूरी वस्तुओं को छोड़ सब बंद है. कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयरहाउस मंडी पिछले गुरुवार से बंद है. 

अनाज मंडी बंद होने के चलते प्रदेश भर में अनाज की सप्लाई पर ब्रेक लग गया है. वेयरहाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के मुताबिक कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया था, जिसके दौरान प्रदेश भर में जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़ सब बंद है. उन्होंने कहा कि इस आदेश के चलते वेयरहाउस मंडी, जो कि प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी भी है, पिछले गुरुवार से बंद है. 

उन्होंने कहा कि अनाज मंडी बंद होने के चलते प्रदेश भर के किराना व्यापारियों तक सामान नहीं पहुंच पा रहा है. दीपक की मानें तो इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रदेश सरकार ने सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किराना की दुकानों को खोलने का आदेश दिया है, जिसके चलते लोग अब धड़ल्ले से किराने की खरीदारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश के लोग किराना की खरीदारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इन किराना दुकानों तक मंडी से माल नहीं पहुंच रहा है. 

करीब 80 फीसदी दुकानें अपना माल बेच चुकी हैं और उन्हें नए माल की सप्लाई नहीं हो रही. दीपक की मानें तो उन्होंने जम्मू के डीएम से भी इस बाबत बात की थी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. अब वेयरहाउस फेडरेशन ने प्रदेश के एलजी से गुहार लगाई है कि उन्हें सीमित समय के लिए यह मंडी खोलने दी जाए, ताकि प्रदेश भर में अनाज की सप्लाई को बहाल किया जा सके.

ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से कहा- आप अंधे हो सकते हैं, हम नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget