एक्सप्लोरर

जम्मूः कांग्रेस ने बीजेपी की वर्चुअल रैली पर साधा निशाना, बताया- ‘फ्लॉप शो’

रविवार को हुई इस वर्चुअल रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. बीजेपी ने इसे 'जम्मू संवाद' रैली का नाम दिया था.

जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रविवार को दिल्ली से संबोधित की गई वर्चुअल  रैली पर प्रदेश कांग्रेस ने तीखा हमला किया है. कांग्रेस ने इस वर्चुअल रैली को फ्लॉप शो बताया है.

रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ जीतेन्द्र सिंह ने दिल्ली से वर्चुअल रैली कर जम्मू कश्मीर के बीजेपी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया था. इस वर्चुअल रैली को बीजेपी ने ‘जम्मू संवाद’ का नाम दिया था.

प्रदेश कांग्रेस समीति के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने रैली पर निशाना साधते हुए  कहा कि इस रैली को बेशक ‘जम्मू संवाद’ रैली का नाम दिया गया हो लेकिन इस रैली में पार्टी के एजेंडे पर ही बात की गई. उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री ने बेशक इस रैली में धारा 370 को हटाने को बीजेपी की एक बड़ी उपलब्धि बताया हो लेकिन उन्होंने अपने भाषण में इस धारा के हटने के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों को हो रही दिक्कतों का कोई ज़िक्र नहीं किया.

रविंदर शर्मा ने कहा कि इस धारा के हटने से जम्मू कश्मीर के नागरिकों को डोमिसाईल सर्टिफिकेट को लेने में आ रही दिक्कतों, प्रदेश की नौकरियों को पूरे देश के लिए खोलने और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे टोल प्लाजा से आम जनता की दिक्कतों का कोई ज़िक्र नहीं था. उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भारत अपनी रक्षा के लिए नए हथियार खरीद रहा है लेकिन उन्होंने सीमा पर शहीद हो रहे सैनिकों के बारे में एक शब्द नहीं कहा.

कांग्रेस ने आरोप लगाया है पाकिस्तान और चीन के बाद अब नेपाल भी भारत को आंख दिखा रहा है और रक्षा मंत्री को जो कड़ा संदेश पाकिस्तान, चीन और नेपाल को देना चाहिए था, वह सन्देश नहीं दिया गया. बीजेपी पर कोरोना काल में भी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इस रैली की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए.

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी आज सुबह से लापता, पाक ने अबतक नहीं दी कोई सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget