एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी आज सुबह से लापता, पाक ने अबतक नहीं दी कोई सफाई

खबरों के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो लापता भारतीय अधिकारियों के मामले को उठाया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी आज सुबह से लापता हैं. सुबह वो किसी काम की वजह से बाहर गए हुए थे लेकिन वापस नहीं आए. इसके बाद उच्चायोग के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया. खबरों के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो लापता भारतीय अधिकारियों के मामले को उठाया है. पाकिस्तान की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है.

क्या पाकिस्तान ने की बदला लेने की कोशिश?

खबरों के मुताबिक यह पाकिस्तान की भारत से बदला लेने की कोशिश भी हो सकती है क्योंकि हाल ही में एमआई की मदद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन से ऑपरेट हो रहे एक जासूसी रैकेट का भांडाफोड़ किया था.

ये रैकेट हाई कमीशन में कार्यरत दो वीजा अधिकारी चला रहे थे जो दरअसल, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के एजेंट थे. इन दोनों अधिकारियों को भारत ने ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ करार देकर वापस पाकिस्तान भेज दिया था.

कथित भारतीय जासूसों के मामलों में भी बड़ा खुलासा

गिलगित-बालटिस्तान में हाल ही में गिरफ्तार हुए दो कथित भारतीय जासूसों के मामले में भी एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, ये दोनों कश्मीरी युवक हैं जो पहले आतंकी संगठन, हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करते थे. साल 2018 से ही ये दोनों मिलिट्री-इंटेलिजेंस यानी एमआई के रडार पर थे, लेकिन हाल ही में ये दोनों गिलगित-बालटिस्तान गए थे, जहां पर हिजबुल मुजाहिद्दीन से इनका किसी बात पर मन-मुटाव हो गया था, जिसके बाद ही इन दोनों को भारतीय जासूस बताकर गिलगित-बालटिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें-

लगातार 9वें दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अब क्या हैं नए दाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget