एक्सप्लोरर

जम्मू में जानलेवा कोरोना वायरस से 7वीं मौत, अबतक 1163 लोग हुए संक्रमित

जम्मू डिविजन के डोडा, अखनूर, सांबा जिलों में भी रविवार को कई नए केस सामने आए. केंद्र शासित प्रदेश के इस हिस्से में अभी तक कोरोना से संक्रमण के कुल 1163 मामले आ चुके हैं.

जम्मू: रविवार को जम्मू में कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई. इसके साथ ही अब तक इस महामारी से जम्मू में 7 लोगों की जान जा चुकी है. 69 वर्षीय मृतक शख्स कई बीमारियों से जूझ रहा था. वहीं, रविवार को 29 नए मामलों के साथ ही जम्मू डिविजन में इस महामारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 1163 हो गयी है. 29 मई को कराया गया था भर्ती रविवार को जम्मू शहर के पास गांधी नगर इलाके में रहने वाले और कोरोना समेत कई बीमारियों से जूझ रहे  69 साल के एक व्यापारी की मौत हो गयी. व्यापारी को अस्थमा, ऑब्सट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस की शिकायत के बाद 29 मई को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था. मेडिकल कॉलेज में 29 मई को ही उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया था. रविवार को उनकी मौत हो गई. जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण के चलते यह सातवीं मौत है. अखनूर, सांबा, डोडा जिलों में भी नए मामले वहीँ, जम्मू जिले में रविवार को कोरोना से संक्रमित 6 नए मामले सामने आये, जिनमें अखनूर से एक 45 वर्षीय शख्स, मूलतः उत्तर प्रदेश निवासी और इन दिनों जम्मू के गांधी नगर में रह रहा 24 साल का एक युवक, जम्मू के नानक नगर इलाके में रहने वाली एक 50 साल की महिला शामिल है. जम्मू के ही डोडा जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित सात नए मामले सामने आये, तो सांबा जिले में 50 साल की एक महिला और उनके 22 और 20 साल दो बेटों को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है. जिले में रविवार को कुल 8 नए कोरोना मामले सामने आये. ये भी पढ़ें JKBOSE, जम्मू डिवीज़न 10वीं का परिणाम हुआ घोषित, जानें कैसे करें चेक पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी आज सुबह से लापता, पाक ने अबतक नहीं दी कोई सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget