एक्सप्लोरर

जम्मू: फारूक अब्दुल्ला के घर के बाहर BJYM और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बुधवार को जम्मू के भठिंडी स्थित फारूक अब्दुल्ला के घर भारतीय जनता युवा मोर्चा के विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए. वहां पहले से नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता मौजूद थे. दोनों के बीच झड़प हो गई.

जम्मू: जिला विकास परिषद के चुनाव से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर में रोशनी एक्ट को लेकर राजनीति गर्मा गई है. बुधवार को जम्मू में डॉ फारूक अब्दुल्ला के घर के बाहर प्रदर्शन करने गए बीजेपी के कार्यकर्ताओं की वहां पहले से मौजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई, जिसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया.

28 नवंबर को जम्मू कश्मीर में होने वाले जिला विकास परिषद के चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में हाल ही में जारी रोशनी एक्ट के बहाने जमकर राजनीति हो रही है. 2001 में आए इस एक्ट में जिन राजनेताओं और नौकरशाहों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया उसके साथ साथ सरकार ने वो लिस्ट भी जारी कर दी है. इसमें फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं, जिन्होंने रोशनी एक्ट के अलावा भी सरकारी भूमि पर कब्जा किया.

इसी बवाल के बीच बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जम्मू के भठिंडी इलाके में बने डॉ फारूक अब्दुल्ला के घर के बाहर पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया. इसी प्रदर्शन के बीच वहां पहले से मौजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को घेरा और दोनों में झड़प हो गई. इसके बाद वहां मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना पड़ा.

भटिंडी इलाके में हुए प्रदर्शन के खिलाफ वहां के लोग भी सड़कों पर आ गए और लगातार नारेबाजी की. नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी प्रदेश में जानबूझकर माहौल खराब करवाना चाहती है ताकि इसका फायदा उसके डीडीसी चुनाव में मिले. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव है और पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है.

कोरोना केस बढ़ने के चलते पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 दिसंबर से राज्य में लगेगा नाइट कर्फ्यू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget