एक्सप्लोरर

जम्मू: विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल बनाने के लिए आर्च पर काम पूरा, कश्मीर घाटी को रेल से जोड़ने की है परियोजना

जम्मू के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बन रहे पुल का काम साल 2013 में शुरू हुआ था. पुल को 1330 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है. पुल की कुल लंबाई 1315 और ऊंचाई 359 मीटर है.

जम्मू: विश्व के सबसे ऊंचा रेलवे पुल के आर्च को भारतीय इंजीनियरों ने पूरा कर दिया है. भारत सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना को इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जा रहा है. आर्च पर बनने वाला पुल किसी भी आतंकी हमले को झेलने में सक्षम है. कश्मीर घाटी को रेल से जोड़ने की परियोजना के पूरा होने से हर तरफ खुशी है.

भारत सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना इंजीनियरिंग का चमत्कार

जम्मू से करीब 120 किलोमीटर दूर रियासी के कोड़ी जिले में सबसे ऊंचे रेलवे पुल को बनाने के लिए आर्च पर काम पूरा हो गया है. अर्द्ध चंद्रमा की आकार वाले इस आर्च के ऊपर से गुजरनेवाले पुल की लंबाई 359 मीटर होगी. ये एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा है. करीब दो लाख बोल्ट से जोड़ा गया अर्च इंजीनियरिंग की दुनिया के लिए चमत्कार है. पुल को बनाने में कोंकण रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर आरआर मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि पुल को बनाना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती थी.

कोंकण रेलवे ने आर्च की लंबाई 309 मीटर बताया है और इसका फाउंडेशन करीब आधे फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है. कोंकण रेलवे का ये भी दावा है कि जिन पहाड़ों पर पुल को बनाया गया है उन पहाड़ों में काफी हलचल है और पुल की सुरक्षा के लिए ना केवल देश के आईआईटी संस्थानों से राय ली गई बल्कि कई नामी-गिरामी इंजीनियरों ने भी योगदान दिया. उसके मुताबिक, पुल आठ रिक्टर स्केल पर भूकंप और धमाका झेलने की क्षमता रखता है.

विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को बनाने के लिए आर्च पर काम पूरा

जम्मू के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बन रहे पुल का काम साल 2013 में शुरू हुआ था. पुल को 1330 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है. पुल की कुल लंबाई 1315 और ऊंचाई 359 मीटर है. पुल के बनने के बाद रेल कटरा से रियासी, रियासी से सलाल, सलाल से डुग्गा, डुग्गा से बशिन्दर और बशिन्दर से संगलदान जाएगी. जम्मू के सुदूर पहाड़ी इलाकों में बसा रियासी जिला आतंकियों के निशाने पर भी रहा है.

ऐसे में पुल को बनाते वक्त न केवल प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में सक्षम बनाया गया है बल्कि पुल ब्लास्ट और फायर प्रूफ भी है. आतंक का दंश झेल चुके रियासी जिले में पुल किसी वरदान से कम नहीं है. पुल के बनने से इलाके में व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ रोजगार का भी अवसर पैदा होगा. इलाके के लोगों को पहले कई सौ किलोमीटर दूर जम्मू में आकर काम करना पड़ता था. कोंकण रेलवे का दावा है कि आर्च के बनने के बाद अब अगले साल मार्च तक आर्च के ऊपर से पुल को तैयार कर दिया जाएगा.

शुवेंदु अधिकारी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए TMC ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, गलत दस्तावेज का दिया हवाला

कर्नाटक: वक्फ बोर्ड ने रात के समय लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाने के दिए निर्देश, लोगों से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget