एक्सप्लोरर

शुवेंदु अधिकारी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए TMC ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, गलत दस्तावेज का दिया हवाला

टीएमसी ने चुनाव आयोग से शुवेंदु अधिकारी का वोटर कार्ड रद्द करने की मांग की है. शुभेंदु अधिकारी पिछले साल दिसंबर में भगवा ब्रिगेड में शामिल हुए थे. शुभेंदु का दावा है कि वह नंदीग्राम में ममता बनर्जी को 50,000 से अधिक वोटों से हराएंगे.

कोलकाता: बीजेपी में शामिल हुए शुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से टीएमसी प्रमुख ममता को चुनौती दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नंदीग्राम से अपना वोटर कार्ड भी बनवाया है. लेकिन अब टीएमसी ने उनके वोटर कार्ड को रद्द करने की मांग की है. तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम से शुवेंदु अधिकारी के मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. पार्टी का दावा है कि शुवेंदु ने वोटर कार्ड में गलत पता दर्ज कराया है.

12 मार्च को शुभेंदु ने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया था. इसी दिन उनका नया वोटर कार्ड भी सामने आया था. जिसमें नंदनायकबाड़, नंदीग्राम नया पता दिखाया गया है. नंदीग्राम भगवा पार्टी में शामिल हुए दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है, जो 2016 में इस हाई प्रोफाइल सीट से जीते थे और उन्हें ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया था.

बंगाल में किस चरण में कितनी सीटों पर चुनाव?

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

बंगाल में वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं. पिछले चुनाव में ममता की टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम के पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
तमिलनाडु में थलापति विजय को बड़ा झटका, AIADMK के बागी विधायकों ने मारी पलटी
तमिलनाडु में थलापति विजय को बड़ा झटका, AIADMK के बागी विधायकों ने मारी पलटी
Assam UCC: विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  

वीडियोज

Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive
West Bengal Politics: घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari का ताबड़तोड़ एक्शन | TMC | Breaking
SIR Validity: SIR पर SC के फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल | Election 2026 | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam UCC: विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
SRH और RR के एलिमिनेटर मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? कौन होगा बाहर और कौन जाएगा क्वालीफायर में
SRH और RR के एलिमिनेटर मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? कौन होगा बाहर, जानें पूरा समीकरण
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
Explained: कल सिद्धारमैया का इस्तीफा और शिवकुमार को कमान! कर्नाटक का नाटक कांग्रेस को कैसे और कमजोर करेगा?
कल सिद्धारमैया का इस्तीफा और शिवकुमार को कमान! कर्नाटक का नाटक कांग्रेस को कैसे और कमजोर करेगा?
Rose Plant Care: जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget