एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए IS के 4 आतंकी, एक जवान शहीद

मारे गए चारों आतंकी आईएस (इस्लामिक स्टेट) के थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है. आतंकवादियों के साथ सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी. हालांकि इस एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हो गया है. वहीं, एक नागरिक के भी मारे जाने की खबर है.

बताया जा रहा है कि मारे गए चारों आतंकी आईएस (इस्लामिक स्टेट) के थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था.

आगे बताया गया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि एक आतंकी की तलाश में अभी अभियान जारी है. मुट्ठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों की गाड़ी पर किए गए हमले से हुए नुकसान को आप ऊपर की तस्वीर में साफ देख सकते हैं.

अमरनाथ यात्रा पर हमले की थी साजिश-सूत्र गृहमंत्रालय के मुताबिक एनकाउंटर में मारे गए आईएसआईएस के आंतकी अमरनाथ यात्रा पर हमले की फिराक में थे. मारे गए आतंकी अमरनाथ यात्रा रूट पर पड़ने वाले खिर्रुम गाँव में छिपे थे. जम्मू कश्मीर पुलिस ने गृह मंत्रलाय को रिपोर्ट दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक इस गुट में 8-10 आतंकवादी हैं जो आईएस विचारधारा के प्रभावित हैं और अमरनाथ यात्रा पर बड़े हमले के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज़ करना चाहते थे. खुफिया एंजेसियों की माने तो अगर आतंकी अपनी साजिश में कामयाब हो जाते तो बड़ा हमला होता.

त्राल में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला, आठ जवान घायल त्राल में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में आठ जवान घायल हो गए हैं, घायलों में सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल हैं. आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का ऑपरेशन चक्रव्य़ूह शुरू, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए NSG कमांडो तैनात

J&K: राज्यपाल ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, निर्दलीय विधायक बोले- मिलकर सरकार बनाएं महबूबा-उमर

J&K: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क, NSG कमांडो किए गए तैनात

जम्मू कश्मीर: पर्दे के पीछे सरकार बनाने की हलचल, सज्जाद लोन को आगे कर बीजेपी चला रही है ऑपरेशन- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget