एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने इस साल मार गिराए 89 आतंकवादी, 200 से ज्यादा अभी भी एक्टिव

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘ इस साल ज्यादा संख्या में आतंकवादियों के टॉप कमांडर मारे गए हैं.’’

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल अभी तक सात पाकिस्तानी नागरिकों सहित कुल 89 आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी भी 200 से ज्यादा आतंकवादी सक्रिय हैं. सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘इन 89 आतंकवादियों में से सात विदेशी आतंकवादी (या पाकिस्तानी) थे. यह (संख्या) पिछले साल के मुकाबले कम है, लेकिन इस साल ज्यादा संख्या में उनके टॉप कमांडर मारे गए हैं.’’ वह सेना की 15वीं कोर के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी. पी. पांडेय और दक्षिण कश्मीर में तैनात विक्टर फोर्स के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल राशिम बाली के साथ संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.

घुसपैठ की कोई कोशिश सफल नहीं हुई
जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादियों की संख्या के बारे में सवाल करने पर लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में करीब 200 से 225 आतंकवादी मौजूद होंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस साल अभी तक सीमा पार से घुसपैठ की कोई कोशिश सफल नहीं हुई है.

लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने कहा, ‘‘घुसपैठ की एक-दो कोशिशों की सूचना थी. हमने अभियान चलाया है, जिसका लक्ष्य उनका पता लगाना और उन्हें (आतंकवादियों को) मार गिराने का है. लेकिन, जमीनी स्तर से मिली सूचना के अनुसार, घाटी में 15वीं कोर के जोन में घुसपैठ की कोई कोशिश सफल नहीं हुई है.’’

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में शोकबाबा सुमलार-अरागाम इलाके में अभियान चलाकर पिछले सप्ताह तीन आतंकवादियों को मारे जाने के संबंध में सेना के अधिकारी ने बताया कि तीन आतंकवादियों में से दो वैध वीजा लेकर 2017-18 में पाकिस्तान से भारत आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘यह, यहां के युवकों को वहां (पाकिस्तान) लेजाकर प्रशिक्षण देने और आतंकवादी के रूप में वापस भेजने का तरीका है. कम से कम 40 युवक शिक्षा के नाम पर वैध वीजा लेकर पाकिस्तान गए हैं, लेकिन वे सभी आतंकवादी बनकर लौटे हैं.’’

लौटने वाले युवका होगा ‘उचित स्वागत’
जनरल अफसर कमांडिंग ने कहा कि वहां से लौटने वाले युवकों का ‘उचित स्वागत’ किया जाएगा, लेकिन जो हथियार लेकर लौट रहे हैं उन्हें नहीं बख्शा जाएगा. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वैध वीजा लेकर पंजाब में वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले 40 युवकों में से ‘‘27 हथियार लेकर लौटे हैं और उन सभी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाकि अभी सीमा पार ही हैं, उनमें से कुछ ही अपने परिवार के संपर्क में हैं.’’

यह भी पढ़ें: 

J&K: सुरक्षबलों को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, पुलवामा हमले में शामिल जैश का आतंकी अबू सैफुल्ला ढेर

J&K: IED और टेरर फंडिंग मामले NIA की जम्मू-कश्मीर में छापेमारी जारी, कई जरूरी सामान बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस

वीडियोज

Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget