एक्सप्लोरर

J&K: IED और टेरर फंडिंग मामले NIA की जम्मू-कश्मीर में छापेमारी जारी, कई जरूरी सामान बरामद

एनआईए यह जानना चाहती है कि जम्मू कश्मीर के कौन से लोग इनको फंडिंग कर रहे थे और कौन से लोग इन लोगों की पर्दे के पीछे से मदद कर रहे थे.

जम्मू: आतंक पर कड़ा प्रहार करने के उद्देश्य से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) जम्मू कश्मीर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी कथित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा की फंडिंग, उससे जुड़े लोग और जम्मू के नरवाल इलाके से बरामद 5 किलो की की आईईडी मिलने के संबंध में की जा रही है.

जून में बरामद की गई थी 5 किलो आईईडी

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया की जून महीने में जम्मू एयर बेस पर हुए ड्रोन हमले के फौरन बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने नरवाल इलाके में 5 से 6 किलो विस्फोटक वाली आईडी के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था. आरंभिक जांच के दौरान यह शक था कि यह आईईडी भी ड्रोन के जरिए ही आई होगी.

इस मामले में जांच के दौरान दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बाद में यह मामला जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया था. अब तक सामने आई पुख्ता जानकारियों के आधार पर एनआईए ने छापेमारी का अभियान शुरू किया है और इस बात की जांच की जा रही है कि ड्रोन से आने वाला सामान किन-किन लोगों तक पहुंचा था और किन-किन लोगों को ड्रोन की बाबत जानकारी थी.

दूसरा मामला लश्कर-ए-मुस्तफा से जुड़ा

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक, दूसरा मामला लश्कर-ए-मुस्तफा से जुड़ा हुआ है. इस मामले में जम्मू पुलिस ने अनंतनाग पुलिस के साथ मिलकर एक शख्स को गिरफ्तार किया. आरंभिक पूछताछ के दौरान उक्त शख्स ने अपना नाम हिदायतुल्लाह मलिक निवासी सोपियां बताया और यह जानकारी भी दी कि वह कथित आतंकी संगठन लश्कर ए मुस्तफा का स्वयंभू कमांडर है. जो जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर काम करता है. उसने यह जानकारी भी दी कि इन लोगों का मकसद अनेक स्थानों पर तबाही मचाने का था. जम्मू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस मामले की जांच भी एनआईए को सौंप दी गई.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कई जरूरी सामान बरामद

इन मामलों की जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आतंकवादियों का मकसद कई धार्मिक स्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आतंक मचाने का था. साथ ही इन्हें फंडिंग भी की जा रही थी. अब एनआईए यह जानना चाहता है कि जम्मू कश्मीर के कौन से लोग इनको फंडिंग कर रहे थे और कौन से लोग इन लोगों की पर्दे के पीछे से मदद कर रहे थे. अब तक हुई छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और महत्वपूर्ण सामान बरामद हुआ है. छापेमारी अभी लगातार जारी है और जल्द ही इस मामले में कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget