एक्सप्लोरर

Jammu & Kashmir: कश्मीर में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के 2 आकाओं की संपत्ति कुर्क

Jammu & Kashmir Crime News: उप न्यायाधीश उरी से कुर्की आदेश मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले में कश्मीरी आतंकी आकाओं की संपत्तियों को जब्त कर लिया है.

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में दो स्थानीय आतंकवादी आकाओं की अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया. दोनों हैंडलर वर्तमान में पाकिस्तान में हैं, जहां से वे कश्मीर घाटी में आतंकवादी समूहों और आतंकी मॉड्यूल को संचालित करते हैं.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई उप न्यायाधीश उरी द्वारा पारित कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद की गई है. पुलिस ने दो आतंकवादी हैंडलों की पहचान की थी, जिनकी अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं. इनकी पहचान जम्बूर पट्टन के निवासी राज मोहम्मद के पुत्र जलाल दीन और उरी के कमलकोटे के निवासी मस्ताना भट्टी के पुत्र मोहम्मद साकी के रूप में हुई है. 

कुर्क की गई संपत्ति

कुर्क की गई संपत्ति में 3 कनाल और 19 मरला भूमि शामिल है, जिसकी कीमत लाखों रुपये है.  ये संपत्ति आतंकवादी संचालकों की थी, जो वर्तमान में पाकिस्तान में हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, 'पुलिस स्टेशन उरी की एफआईआर नंबर 34/1995 धारा 7/25 भारतीय शस्त्र अधिनियम, 4 (III) टाडा अधिनियम और 105/1996 धारा 2/3 ईआईएमसीओ अधिनियम के तहत मामले से जुड़ी 83 सीआरपीसी की धाराओं के तहत इस कार्रवाई को किया गया है.'

इससे पहले 7 मई को पाकिस्तान स्थित सात आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क की गई थी. बारामूला में अतिरिक्त सत्र अदालत द्वारा पारित कुर्की के बाद आदेश पुलिस ने ये कार्रवाई की थी. इस दौरान आतंकी आकाओं की लाखों रुपये की 13 कनाल जमीन कुर्क की गई थी. 

जांच में मिली थी संपत्ति की जानकारी

पुलिस ने संचालकों की पहचान शेखपोरा के शब्बीर अहमद सोफी, वारिपोरा पाईन के गुलाम नबी अलाई, वारपोरा बाला के गुलाम नबी शेख, रेशीपोरा औथूरा के शरीफ उद दीन चोपन और गुल्ला शेख, सलूसा के मोहम्मद रफीक खान और फ्रास्टर तिलगाम के अब्दुल हमीद पर्रे के रूप में की थी. इसको लेकर पुलिस ने बताया था कि जांच के दौरान इन आतंकी आकाओं की संपत्ति की पहचान हुई थी. 

 यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 2019 में 429 पर लड़ी तो 52 सीटें जीती थी कांग्रेस! खरगे ने 300 पार का किया दावा, जानें इसमें कितना दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget