एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, घाटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर हैं. राष्ट्रपति के आज श्रीनगर पहुंचने पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया.

श्रीनगरः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर हैं. राष्ट्रपति के श्रीनगर पहुंचने पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा- व्यवस्था सख्त की गई है.

राष्ट्रपति कोविंद 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर रहेंगे. वे सोमवार को कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह पर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. 27 जुलाई को वे श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल होंगे और वे चांसलर के रूप में स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान करेंगे. राष्ट्रपति के दौरे के मद्येनजर कार्यक्रम स्थल सहित घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है.

पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस 
गौरतलब है कि 1999 में कारगिल की ऊंची चोटियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई थी, जिसमें भारत की विजय हुई थी. उस युद्ध की विजय के उपलक्ष्य में हर साल कारगिल के द्रास स्थित वॉर मेमोरियल पर कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. 1999 में पाकिस्तानी सेना ने भारत की इन चोटियों पर कब्जा कर लिया था. 14 से 18 हजार फीट की उंचाई पर स्थित इन चोटियों से भारतीय सेना ने बेहद ही बहादुरी के साथ पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भगाया था. इस युद्ध में भारत के 500 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे. ये युद्ध मिलिट्री हिस्ट्री में एक बेहद ही मुश्किल और जोखिम भरे युद्ध के तौर पर जाना जाता है.

  
यह भी पढ़ें- 

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में 39 हजार 742 नए मामले दर्ज, 535 लोगों की मौत

AIIMS प्रमुख डॉ गुलेरिया का बड़ा बयान, वैक्सीन की दोनों डोज के बाद बूस्टर डोज की भी जरूरत 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget