एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ जिले में एलओसी पर फिर की गोलाबारी

पाकिस्तान की ओर से अकारण होने वाली इस गोलीबारी से दर्जनों घर और अन्य नागरिक सुविधाओं को नुकसान हुआ है. साथ ही कई मवेशी भी मारे गए हैं.

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी)पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल कर जमकर गोलाबारी की.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "आज सुबह करीब 9.15 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और देगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी और गोलीबारी की. पाकिस्तान ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है."

पाकिस्तान इस साल नियंत्रण रेखा पर बार-बार द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है.

पाकिस्तान ने इस साल सीज़फायर उल्लंघन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े

पाकिस्तान ने इस साल सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन के पिछले सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. वहीँ, जम्मू कश्मीर सरकार ने सीमावर्ती इलाको में रह रहे गांव वालो को इस गोलीबारी से बचाने के लिए बंकर बनाने के काम भी तेज़ कर दिया है. आतंकियों की घुसपैठ करवाने के मक़सद से पाकिस्तान ने इस साल जुलाई तक जम्मू कश्मीर में सटी एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 2950 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन किया है, जिसमें 15 आम नागरिको और 8 जवानो की शहादत हो चुकी है. पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी कर सेना और बीएसएफ की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है. जम्मू कश्मीर सरकार ने करीब 2 साल पहले सीमावर्ती गांव के लोगों को पाकिस्तान की फायरिंग से बचाने के लिए सीमा पर बंकर बनाने का काम शुरू किया था. जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा के मुताबिक अब तक 80 प्रतिशत से अधिक बंकर बनकर तैयार हो चुके हैं. उनके मुताबिक अब तक जम्मू में पाकिस्तान से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू ज़िले में 1320 प्रस्तावित बंकरो में से 1098 बंकर बन कर तैयार हैं.

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 9 हुई, हादसे की वजह का पता नहीं पंजाब में बंदूक की नोक पर तीन लोगों ने लूटी कार, हाई अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget