एक्सप्लोरर

डोडा में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 1 आतंकी घायल, एम-4 राइफल और 3 बैग बरामद

Encounter in Jammu-Kashmir: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में घायल आतंकी के खून के निशान मिले हैं. टीम इस घायल आतंकी और उसके साथियों की तलाश में सर्च ऑपरेशान चला रही है.

Encounter in Jammu and Kashmir Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार (14 अगस्त 2024) सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें एक आतंकवादी के घायल होने की खबर है. डोडा जिले के अस्सर इलाके में हुई इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है. इस दौरान इलाके से एक एम4 राइफल और तीन बैग बरामद हुआ है.

सूत्रों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में घायल आतंकी के खून के निशान मिले हैं. टीम इस घायल आतंकी और उसके साथियों की तलाश कर रही है. मुठभेड़ की जानकारी देते हुए भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ऑपरेशन अस्सर* विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर पटनीटॉप के पास अस्सर के जंगल में भारतीय सेना और जेके पुलिस की ओर से एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया."

मंगलवार को आर्मी के सीनियर अफसर ने की समीक्षा

इससे पहले मंगलवार (13 अगस्त 2024) को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की. सेना की उत्तरी कमान ने एक्स पर पोस्ट किया कि लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने डोडा और किश्तवाड़ में आतंकवाद रोधी डेल्टा फोर्स के अग्रिम ठिकानों का दौरा किया और सभी रैंकों से अभियान की उच्च गति बनाए रखने, चल रहे और आगामी कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

डोडा में जून से लेकर अब तक 6 से ज्यादा हमले हुए

बता दें कि जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले के ऊंचे इलाकों में 12 जून से लेकर अब तक अलग-अलग जगहों पर आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें एक कैप्टन और तीन विदेशी आतंकवादियों सहित चार सैनिक मारे गए और कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. 11 अगस्त को किश्तवाड़ जिले के नौनट्टा और नागसेनी पेयास में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी.

ये भी पढ़ें

Ram Rahim Release: क्या हरियाणा चुनाव के लिए ही जेल से बाहर आया राम रहीम? जानें क्यों उठ रहा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget