एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच 12 घंटे से ज्यादा से एनकाउंटर चल रहा है. कल देर शाम शुरु हुए इस एनकाउंटर में माना जा रहा है कि दो आतंकवादी एक घर में छुपे हुए थे.

श्रीनगर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. कल शाम को एचएमटी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. उसके बाद सुरक्षाबलों ने इमारत को घेर लिया.

आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी लश्कर से जुड़े आतंकी हैं. एकाउंटर हाइवे के पास है, इस वजह से वहां कल शाम से ही आवाजाही बंद है.

दो दिन पहले पुंछ में पकड़े गए थे दो आतंकी पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को 'जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स' के 2 आतंकवादियों को पकड़ा था. आतंकियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई. सेना ने एक बयान में कहा है, "खुफिया सूचना के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान में पुंछ जिले के मेंढर के गलुथा हरनी के पास एक गाड़ी से 2 आतंकी पकड़े हैं और विस्फोटक सामग्री बरामद की है."

इसमें कहा गया है, "संभावना है कि पकड़े गए आतंकवादी 'जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स' के हैं. इन आतंकवादियों की गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा बलों ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो युद्ध जैसे सामानों की दुकानों और नशीले पदार्थों के काम में शामिल हैं. हथियार और विस्फोटक सामग्री की तलाश के लिए अभी भी अभियान जारी है. ये आतंकवादी राजौरी जिले में विस्फोट करने की फिराक में थे, ताकि इस क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा सके."

जम्मू कश्मीर : 2020 में मारे गए 203 आतंकवादियों में से 166 स्थानीय जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए 203 आतंकवादियों में 166 स्थानीय आतंकी भी शामिल थे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में इस दौरान 43 नागरिक भी मारे गए जबकि 92 अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस साल 49 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जबकि नौ आतंकवादियों का आत्मसमर्पण भी सुनिश्चित किया.

अधिकारियों ने कहा कि यह संयुक्त सुरक्षा ग्रिड में काम कर रही सेना, पुलिस और केरिपुब के समन्वित प्रयासों का नतीजा है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे.

ये भी पढ़ें: आइसोलेशन सेंटर से भागने वाली महिला कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित, ट्रेन से गई थी आंध्र प्रदेश जैसलमेर के पूर्व शाही परिवार के वंशज ब्रजराज सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget