एक्सप्लोरर

DGP RR Swain: जम्‍मू कश्‍मीर के नए डीजीपी आरआर स्‍वैन ने संभाला पदभार, दि‍लबाग स‍िंह हुए र‍िटायर

JK DGP RR Swain: जम्‍मू-कश्‍मीर के नए DGP के रूप में AGMUT कैडर के 1991 बैच के सीन‍ियर IPS अधिकारी आरआर स्वैन ने पदभार संभाल ल‍िया है. न‍िवर्तमान डीजीपी दिलबाग सिंह 31 अक्टूबर को र‍िटायर हो गए. 

Jammu and Kashmir DGP RR Swain takes over charge: केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर बीते शुक्रवार (27 अक्टूबर) को एजीएमयूटी कैडर के 1991 बैच के सीन‍ियर आईपीएस अधिकारी आरआर स्वैन को जम्मू-कश्मीर पुलिस का 17वां महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था.

नए डीजीपी के रूप में उन्‍होंने मंगलवार (31 अक्‍टूबर) दोपहर को पुल‍िस मुख्‍यालय श्रीनगर में आयोजि‍त समारोह में पदभार संभाल ल‍िया. डीजीपी दिलबाग सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए. 

दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इस अवसर पर विशेष महानिदेशक अपराध जम्मू-कश्मीर एके चौधरी, एडीजीपी एसजेएम गिलानी, एमके सिन्हा, विजय कुमार के अलावा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, जम्मू-कश्मीर के न‍िदेशक आलोक कुमार, उद्योग और वाणिज्य आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह, आईजीपी वीके बिरदी, आईजीपी (सीआईवी/मुख्यालय) बीएस टूटी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. वरिष्ठ अधिकारियों ने नए डीजीपी का स्वागत किया और पीएचक्यू लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.  

डीजीपी से पहले कई अहम पदों पर रहे

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने से पहले आईपीएस आरआर स्वैन जम्मू और पुलिस के कई अहम पदों पर तैनात रहे हैं. इसमें एसडीपीओ कोठी बाग, एसपी रामबन, एसपी कारगिल, एसपी पुंछ, एसएसपी कठुआ, एसएसपी जम्मू, एसएसपी श्रीनगर, एआईजी (पी/डब्ल्यू) पीएचक्यू और डीआइजी सतर्कता आद‍ि के खास पद प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. 

जून 2020 में आरआर स्वैन बनाए गए थे सीआईडी ​​विंग के प्रमुख 

नवंबर 2006 में स्वैन भारत सरकार में डेप्‍युटेशन पर भी गए थे, जहां-जहां उन्होंने कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया है. जून 2020 में रश्‍म‍ि रंजन स्वैन को जम्मू-कश्मीर पुलिस की सीआईडी ​​विंग का प्रमुख न‍ियुक्‍त क‍िया गया था. 

सितंबर 2018 में जेके के अंतरिम डीजीपी नियुक्त हुए थे दिलबाग सिंह  

गौरतलब है क‍ि 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी दिलबाग सिंह को सितंबर 2018 में जम्‍मू-कश्‍मीर का अंतरिम डीजीपी नियुक्त किया गया था लेकिन एक महीने बाद उन्हें पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख बना दिया गया. सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद विशेष पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन को नई ज‍िम्‍मेदारी म‍िली है.  

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के DGP का दावा- बीते पांच साल में आई आतंकवाद की घटनाओं में कमी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
Xप्लेन: लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget