एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: जिला विकास परिषद चुनाव के लिए BJP का विज़न डॉक्यूमेंट जारी, किए गए हैं ये वादे

जम्मू कश्मीर प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और जाने-माने वकील सुनील सेठी ने इस घोषणापत्र को जारी किया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं होगा और बीजेपी इसके लिए जीरो टॉलरेंस अपनाएगी.

जम्मू: 28 नवंबर से जम्मू कश्मीर में होने वाले जिला विकास परिषद के चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को वापस लेने की बात कही गई है. जम्मू कश्मीर में इन दिनों रोशनी एक्ट और अवैध रूप से हटाए गए प्रदेश की वन भूमि को वापस लेने को लेकर बवाल मचा हुआ है.

इसी बवाल के बीच जम्मू कश्मीर बीजेपी ने आगामी जिला विकास परिषद के चुनाव को लेकर अपना चुनावी घोषणा पत्र जिसे विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है जारी किया. इस विजन डॉक्यूमेंट में जम्मू कश्मीर में अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि को वापस लेने की बात कही गई है.

जम्मू कश्मीर प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और जाने-माने वकील सुनील सेठी ने इस घोषणापत्र को जारी किया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं होगा और बीजेपी इसके लिए जीरो टॉलरेंस अपनाएगी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इसमें दो तरह की भूमि कब्जाई हुई है, जिसमें पहला वह जमीन जिसे रोशनी एक्ट के तहत कब्जाया गया, जबकि दूसरे मामलो में वन भूमि कब्जाई गयी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन भी लोगों ने वन भूमि पर कब्ज़ा किया है, वह भूमि वापस ली जाएगी.

बीजेपी ने दावा किया कि जम्मू में जो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला का घर है वह भी वन भूमि पर है और वहां जो भी अवैध निर्माण हुआ है, उसे गिराया जाना चाहिए. इस भूमि पर वापस वन बनेंगे और वहां पर जंगली जानवर और जंगली पेड़ लगेंगे और रहेंगे न कि राजनीतिक जानवर.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी ऐसे शख्स का समर्थन नहीं करेगी, जिसने प्रदेश की भूमि पर कब्जा किया हो. बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने कुछ दिन पहले यह कहा था कि प्रदेश में अगर 370 हटा तो कोई भी शख्स प्रदेश में तिरंगा नहीं उठायेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश से धारा 370 और 35 A तो हट गया है, लेकिन उसके बावजूद प्रदेश में तिरंगा उठाने वाले काफी लोग हैं. बीजेपी ने कहा कि प्रदेश में भविष्य में तिरंगा उठाने वाले तो काफी लोग होंगे, लेकिन पीडीपी का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा.

ये भी पढ़ें:

31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन, कोरोना में तेज़ी के बीच DGCA का निर्देश कभी माराडोना के पिता गांव-गांव में घूमकर मवेशियां बेचा करते थे, सिर्फ 22 साल की उम्र में बने सबसे महंगे खिलाड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget