एक्सप्लोरर

कभी माराडोना के पिता गांव-गांव में घूमकर मवेशियां बेचा करते थे, सिर्फ 22 साल की उम्र में बने सबसे महंगे खिलाड़ी

माराडोना का 1980 से 1990 के बीच पूरी तरह फुटबॉल जगत पर दबदबा था. इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल 1984 में जब इटली के क्लब नेपोली ने माराडोना से करार किया तो उन्हें 5 मिलियन पाउंड (करीब 50 करोड़ रुपये) दिए गए.

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का निधन बुधवार (25 नवंबर) को हुआ. पेले की ही तरह दस नंबर की जर्सी पहनने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना 60 वर्ष के थे. महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार माराडोना शोहरत, पैसा और बदनामी के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे. एक समय माराडोना दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, हालांकि उनका जीवन बेहद गरीबी में गुजरा था.

झुग्गी-झोपड़ी में हुआ था माराडोना का जन्म

माराडोना का जन्म 1960 में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के झुग्गी-झोपड़ियों वाले एक कस्बे लानुस में हुआ था. माराडोना सीनियर के आठ संतानों में माराडोना उनके पांचवें बच्चे थे. माराडोना का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा. उनके पिता आस-पास के गांवों घूम-घूमकर मवेशी बेचा करते थे. बाद में उन्होंने एक केमिकल फैक्ट्री में नौकरी की. माराडोना सिर्फ 15 वर्ष की आयु में ही सुपरस्टार बन चुके थे.

सिर्फ 22 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी

1982 में स्पेन के मशहूर क्लब बार्सिलोना ने अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी के साथ 3 मिलियन पाउंड (करीब 30 करोड़ रुपये) में करार किया था. फुटबॉल जगत में इस करार से उस समय हलचल मच गई थी. किसी को भी उस समय यह विश्वास नहीं हुआ कि किसी खिलाड़ी को इतनी रकम भी मिल सकती है. 1982 के वर्ल्ड कप में दो गोल दागने वाले माराडोना का 1980 से 1990 के बीच पूरी तरह फुटबॉल जगत पर दबदबा था.  इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल 1984 में जब इटली के क्लब नेपोली ने माराडोना से करार किया तो उन्हें 5 मिलियन पाउंड (करीब 50 करोड़ रुपये) दिए गए.

पेले से होती थी तुलना

माराडोना ने 491 मैचों में कुल 259 गोल दागे थे. अर्जेंटीना को 1986 में विश्व कप विजेता बनाने वाले और 1990 में फाइनल तक पहुंचाने वाले माराडोना ने 91 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34 गोल दागे. इतना ही नहीं एक सर्वे में उन्होंने पेले को पीछे छोड़ '20वीं सदी के सबसे महान फ़ुटबॉलर' होने का गौरव अपने नाम कर लिया था. हालांकि फीफा ने वोटिंग के नियम बदल दिए थे और साल 2001 में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया था.

क्या आपको पता है मारोडोना के 11 बच्चे थे, जानिए-परिवार से जुड़ी अनसुनी कहानियां

जब माराडोना ने इंग्लैंड से युद्ध में मिली हार का बदला फुटबॉल मैदान में लिया, पढ़ें 'हैंड ऑफ गॉड' गोल की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget