एक्सप्लोरर

पहले गठबंधन, फिर सरकार का दावा और अंत में विधानसभा भंगः जानें जम्मू-कश्मीर के लिए आज का उलटफेर भरा दिन

विधानसभा भंग होने से एक बार फिर राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है. बुधवार के दिन राज्य में हुए बड़े सियासी उलटफेर पर एक नजर डाल लेते हैं.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी पीडीपी-एनसी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा को भंग कर दिया है. राज्यपाल ने विधानसभा को भंग करने का एलान कांग्रेस, पीडीपी-एनसी के सरकार बनाने का दावा पेश करने के कुछ देर बाद ही किया. विधानसभा भंग होने से श्रीनगर की ठंडी फिज़ाओ में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है. आइए  बुधवार के दिन राज्य में हुए बड़े सियासी उलटफेर पर एक नजर डाल लेते हैं.

गठबंधन के कयास

बुधवार सूबह से ही राज्य में बीजेपी के खिलाफ पीडीपी-एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की बाच चल रही थी. कयास लगाए जा रहे थे कि ये पार्टियां साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं. कांग्रेस, नेशलन कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच गठबंधन पर गुलाम नबी आजाद ने बुधवार दोपहर में कहा, ''पार्टियों का यह कहना था कि क्यों ना हम इकट्ठे हो जाए और सरकार बनाए. अभी वो स्टेज सरकार बनने वाली नहीं है, एक सुझाव के तौर पर बातचीत चल रही है. '' बेशक गुलाम नवी आजाद ने गठबंधन को लेकर कोई साफ जवाब न दिया हो मगर इशारा तो कर ही दिया था. इसके बाद कयास और तेज हो गए.

गठबंधन का एलान किया

गठबंधन के कयासों के बीच बुधवार शाम को खबर आई कि कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन हो रहा है. कल तक एक दुसरे के घोर दुश्मन रहे तीन विपक्षी दल एक साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं. इस गठबंधन की घोषणा श्रीनगर में हो गई. पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने का फैसला किया है. पीडीपी नेता अल्ताफ बुखारी ने शाम को कहा थी कि विपक्षी दलों के 60 विधायक साथ आ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि कश्मीर के स्पेशल स्टेटस, धारा 370 और 35 (ए) को बचाने के लिए सभी साथ आ रहे हैं. बीजेपी को किनारे रखकर हम एक साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला की पार्टी ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाया.

राज्यपाल के सामने पेश किया सरकार बनाने का दावा

गठबंधन के एलान के बाद पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिय़ा. इसके लिए 56 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को भेज दी गई है. विधानसभा में सरकार बनाने के लिए कुल 44 विधायकों की जरूरत है और पीडीपी ने 56 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया. लगा कि जैसे राज्य में नई सरकार का गठन होगा लेकिन उससे पहले ही विधानसभा को भंग कर दिया गया.

राज्यपाल ने भंग किया विधानसभा

पीडीपी-एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन का सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने के ठीक बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य विधानसभा को भंग कर दिया. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget