एक्सप्लोरर

2023 में जम्मू-कश्मीर में 72 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, अब कितने हैं एक्टिव? CRPF ने बताया

Jammu-Kashmir News: जम्‍मू-कश्‍मीर में बीते साल 2023 में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सक्र‍िय 72 आतंकवाद‍ियों को ढेर किया. इस बारे में सीआरपीएफ ने जानकारी साझा की है.

Jammu-Kashmir: जम्‍मू-कश्‍मीर में सक्र‍िय आतंकवाद‍ियों को मार ग‍िराने और उनको निष्‍प्रभावी करने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्‍तैद हैं. भारतीय सेना के साथ-साथ दूसरी पैराम‍िल‍िट्री फोर्सेज और जेके पुल‍िस भी ज्‍वाइंट ऑपरेशनों के जर‍िये आतंकवाद‍ियों पर नकेल कसने का अभ‍ियान छेड़े हुए हैं. बीते साल 2023 में सुरक्षाबलों ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 22 स्थानीय आतंकवादियों और 50 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 72 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसकी जानकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दी है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, जम्मू-कश्मीर में अब तक 30 स्थानीय आतंकवादियों और 61 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 91 आतंकवादी सक्रिय हैं. हालांकि, 2022 में कुल 135 आतंकवादी सक्रिय थे, जिनमें 50 स्थानीय आतंकवादी और 85 विदेशी आतंकवादी शामिल थे. ज्यादातर सक्रिय आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़े हैं. 

'2023 में 89 आतंकी मॉड्यूल का क‍िया भंडाफोड़' 
  
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने भी दो द‍िन पहले ही 30 द‍िसंबर को कहा था क‍ि बीते साल 2023 में आतंकवादियों के लिए काम करने वाले 291 ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि 89 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. 

'बीते साल नागरिक हत्याओं में कमी आई' 

उनका कहना है क‍ि हम एक बहुत ही ऐतिहासिक दौर से गुजर रहे हैं. आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या में कमी आई है. आतंकवादी रैंकों में युवाओं की भर्ती में 80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो 2022 में 113 से घटकर 2023 में 22 हो गई है. आतंकवादियों की ओर से की जाने वाली नागरिक हत्याओं में भी कमी आई है. साल 2022 में 31 से घटकर 2023 में यह 14 दर्ज की गई. 

'आतंकवाद से संबंधित अपराधों में आई 60 फीसदी की गिरावट'  

डीजीपी का कहना है, ''आतंकवाद से संबंधित अपराधों में 60 फीसदी की गिरावट आई है जोक‍ि 2022 के मुकाबले 2023 में 125 से घटकर 46 दर्ज की गई. आतंक से संबंधित घटनाओं की फ्रीक्‍वेंसी में भी कमी र‍िकॉर्ड की गई. बीते साल 2023 में एक बड़ी बात यह भी रही क‍ि अलगाववादियों की ओर से कोई 'हड़ताल' नहीं बुलाई. 
 

यह भी पढ़ें: सेना के जवानों का LoC के गांवों में न्यू ईयर सेल‍िब्रेशन, स्‍थानीय लोगों संग ली चाय की चुस्‍की, डांस कर उठाया लुत्‍फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget