एक्सप्लोरर

'...तो खत्म हो जाते मुसलमान और इस्लाम', अरशद मदनी ने राष्ट्रवाद की बात कर क्यों कहा?

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने समग्र राष्ट्रवाद के लिए काम किया है, लेकिन आज सांप्रदायिक लोग समग्र राष्ट्रवाद को बांटना और खत्म करना चाहते हैं.

Arshad Madani: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने समग्र राष्ट्रवाद को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि मजहब हिंदू, मुस्लिम या सिख चाहे कुछ भी हो, लेकिन हर हिंदुस्तानी की कौम एक है. मदनी ने कहा कि आज सांप्रदायिक लोग उस समग्र राष्ट्रवाद को बांटना और खत्म करना चाहते हैं. हम नफरत और बांटने की सियासत को पनपने देने वाले नहीं हैं. जो लोग हिंदू, मुसलमान और दलित को अलग-अलग कौम बताते हैं, ये मुल्क की तबाही की बुनियाद है. 

मौलाना अरशद मदनी ने X पर अपने भाषण का वीडियो शेयर कर लिखा, "जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने समग्र राष्ट्रवाद के लिए काम किया है यानी भारत एक विविध राष्ट्र है, जिसमें कई तरह की जातियां, संस्कृतियां, जनजातियां, समुदाय और धर्मों के लोग रहते हैं, लेकिन वह सब अपनी विशिष्ट धार्मिक परंपराओं को कायम रखते हुए एकजुट भारतीय राष्ट्र के सदस्य हैं, उनके दरमियान कोई भेद भाव नहीं, लेकिन आज सांप्रदायिक लोग उस समग्र राष्ट्रवाद को बांटना और खत्म करना चाहते हैं!" 

मुसलमान यहां 1300 साल से हैं: मदनी 

अरशद मदनी ने भारत में मुसलमानों के इतिहास को बताते हुए कहा, "मुसलमान इस मुल्क में 100-200 साल से नहीं हैं. सबसे पहले पहली सदी में केरल में इस्लाम पहुंचा. उसके बाद सिंध के अंदर पहुंचा. मुहम्मद बिन कासिम वहां आए. दूसरी सदी में यहां इस्लाम पनपने लगा. मुसलमान यहां 1300-1400 साल से रहता है. गांव दर गांव रहता है. ये समग्र राष्ट्रवाद है. आज जिस नफरत की सियासत को जन्म दिया जा रहा है. सियासत को बुनियाद बनाकर काम किया जा रहा है. ये हिंदुस्तान नहीं है. 144 साल से हिंदुस्तान की तारीख नहीं है. अगर ऐसा होता तो मुसलमान और इस्लाम खत्म हो जाते." 

मदनी ने 1757 का किया जिक्र 

वीडियो में मौलाना मदनी ने 1757 के समय के  हिंदुस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि 1757 में जब हिंदुस्तान की सरहदें अलग-अलग नहीं थीं. हिंदुस्तान फैला हुआ था. बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिलाकर सब एक मुल्क था. उस समय पूरे हिंदुस्तान की आबादी चार करोड़ थी. उस समय समग्र राष्ट्रवाद था. हर गांव में भाई-भाई की तरह रहते थे. अब ऐसा लगता है कि जैसे जलजला आ गया है. उसे आग लगाना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget