एक्सप्लोरर

'ध्यान रखें वरना बुल्डोजर चलने से कोई रोक नहीं पाएगा', मौलाना अरशद मदनी ने क्यों दी मुसलमानों को ये सलाह?

Maulana Arshad Madani: जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जो लोग ये समझते हैं मदारिस का मतलब किताबें पढ़ना-पढ़ाना है, वो गलत है. मदरसा का किरदार इस मुल्क के जड़ों में घुसा हुआ है.

Jamiat Ulema-e-Hind: जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने उत्तर प्रदेश के मदरसों को लेकर हो रही कार्रवाई को लेकर बयान दिया है. मौलाना मदनी ने कहा कि आज अलग-अलग जगहों पर सरकारों ने मदरसों में नोटिस भेजना शुरू कर दिया है.

मौलाना अरशद मदनी ने कहा, “यूपी के अंदर मदरसे को लेकर नोटिस आ रहे हैं, मदरसों को बंद किया जा रहा है.” उन्होंने कहा, “सबसे पहले मदरसे पर असम सरकार ने हाथ डाला था, वहां जाकर जलसा करना था, फिर उत्तराखंड ने हाथ डाला, फिर उत्तर प्रदेश ने हाथ डाला, अब हरियाणा सरकार ने पानीपत और अलग-अलग जगहों पर नोटिस भेजना शुरू कर दिया है.”

देश की आजादी के लिए मदरसे से निकला जिहाद- मौलाना मदनी

उन्होंने कहा, “जो लोग ये समझते हैं मदारिस का मतलब किताबें पढ़ना-पढ़ाना है, वो गलत है. मदरसा का किरदार इस मुल्क के जड़ों में घुसा हुआ है. इस मुल्क के अंदर 250 साल तक हिंदू-मुसलमान, जैन, हर आदमी गुलाम था. अगर आजादी के लिए जिहाद निकली है वो 1803 में मदरसे से निकली है. अगर अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठी है वो मदरसे से उठी है. जिन मदरसों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, आज कहा जाता है कि वहां दहशतगर्दी पढ़ाई जा रही है.”

उन्होंने कहा, “आज बुल्डोजर चलाया जा रहा है. जिन मदरसों पर बुल्डोजर चल रहा है, इन्होंने ही आजादी की लड़ाई लड़ी. सरकार क्यों मदरसे के पीछे पड़ी है, हमारा ताल्लुक किसी सियासत से नहीं है, मदरसा हमारी दुनिया नहीं, हमारा दीन है.”

अगर मस्जिद बनानी है तो साफ सुथरी जमीन पर बनानी होगी- मौलाना मदनी

मौलाना अरशद मदनी ने मॉब लिंचिंग को लेकर कहा, “जब आप किसी को ये हक देंगे तो सिर्फ मुस्लिम की ही लिंचिंग नहीं होगी, उसकी जद में हिंदू भी आएगा.” उन्होंने कहा, “जिसे भी मस्जिद बनानी है या कोई वक्फ करनी है, वो ये ध्यान रखें कि जमीन साफ सुथरी हो, सरकार का उसमें कोई हस्तक्षेप न हो, नहीं तो बुलडोजर चलने से कोई रोक नहीं पाएगा. हमें अपने मदरसे की हिफाजत के लिए काम करना होगा. आप अपने दस्तूर का इस्तेमाल करिए. मदरसा तब बना सकते हैं, जब वो जमीन आपकी हो.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget