एक्सप्लोरर

अगले 10 सालों में एक करोड़ से ज्यादा मुस्लिम युवाओं को फिटनेस ट्रेनिंग दिलाएगा जमीयत

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने अगले 10 सालों में एक करोड़ से अधिक मुस्लिम युवाओं को फिटनेस ट्रेनिंग दिलाने का लक्ष्य रखा है ताकि समाज सेवा करने के साथ ये युवा जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा भी कर सकें.

नई दिल्ली: देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने अगले 10 सालों में एक करोड़ से अधिक मुस्लिम युवाओं को फिटनेस ट्रेनिंग दिलाने का लक्ष्य रखा है ताकि समाज सेवा करने के साथ ये युवा जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा भी कर सकें.

हाल के कुछ महीनों जमीयत करीब 20 हजार युवाओं को ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स’ के माध्यम से शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिला चुका है, जिनमें करीब सात सौ लड़कियां भी शामिल हैं.

जमीयत ने कुछ साल पहले मुस्लिम समाज के युवाओं को अपने साथ जोड़ने के मकसद से ‘जमीयत यूथ क्लब’ नामक इकाई का गठन किया था जो ‘भारत स्काउट एंड गाइड’ से संबद्ध है. जमीयत का लक्ष्य है कि साल 2028 तक 1.20 करोड़ युवाओं को यह फिटनेस ट्रेनिंग दिलाई जाए.

जमीयत यूथ क्लब के प्रभारी कलीमुल्ला कासमी ने बताया, ‘‘हमारी कोशिश है कि युवा समाज से दूर नहीं जाए और सही रास्ते से भटके नहीं. इस प्रशिक्षण का मुख्य मकसद समाज सेवा से युवाओं को जोड़ना हैं. हमारा लक्ष्य है कि 2028 तक 1.20 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जाए.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इस प्रशिक्षण का मकसद ‘मॉब लिंचिंग’ जैसी घटनाओं की स्थिति में बचाव भी है तो कासमी ने कहा, ‘‘ इसका बुनियादी मकसद समाज सेवा है. लेकिन जरूरत पड़ने पर लोग अपना बचाव भी कर सकते हैं. यह ट्रेनिंग किसी पर जुल्म करने के मकसद से नहीं, बल्कि सेवा के मकसद से दी जा रही है.’’

गौरतलब है कि अभी हाल ही में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तहत पचमढ़ी में जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े हुए पूरे देश से 63 हाफिज, आलिम, कारी, मुफ्ती प्रशिक्षण में शामिल हुए. इनमें जमीयत महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने भी प्रशिक्षण लिया.

फिलहाल मुस्लिम युवाओं के लिए जमीयत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 17 जिलों में चला रहा है. कासमी के मुताबिक अगले कुछ महीनों में इसका विस्तार नौ राज्यों में किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget