एक्सप्लोरर

जयराम रमेश ने बताया कैसे NDA में शामिल हुए अजित पवार? पीएम मोदी का नाम लेकर कही ये बात

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें कथित सिंचाई घोटाले में उनके खिलाफ खुली जांच की सिफारिश करने वाली फाइल दिखाई थी.

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जहां सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है तो वहीं एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशान साधा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी की वॉशिंग मशीन वैसे तो देशभर में अपने काम पर लगी हुई है, लेकिन महाराष्ट्र में कुछ अधिक ही शक्तिशाली रही है. 

'ब्लैकमेल कर अजित पवार को NDA में शामिल कराया'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने अब इस बात की पुष्टि की है कि बीजेपी ने उन्हें एनडीए में लाने के लिए ब्लैकमेल और जोर-जबरदस्ती का सहारा लिया. उन्होंने कहा, "2014 से पहले विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने तत्कालीन सिंचाई और जल संसाधन मंत्री अजीत पवार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. आरोपों में 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का दावा किया गया. उस समय नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने स्वयं इस आरोप का नेतृत्व किया था और एनसीपी को भ्रष्ट पार्टी करार दिया था."

जयराम रमेश ने सिंचाई घोटाले की फाइल का किया जिक्र

बीते दिनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सिंचाई घोटाले की जांच को लेकर कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फाइल दिखाई थी. इस पर जयराम रमेश ने कहा, "तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अजित पवार ने अब खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें कथित सिंचाई घोटाले में उनके खिलाफ खुली जांच की सिफारिश करने वाली फाइल दिखाई थी. इसमें साफ-साफ ये संदेश था कि हमारे सामने समर्पण कर दो, या कार्रवाई का सामना करो."

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि इसमें न केवल जबरदस्ती और ब्लैकमेल का इस्तेमाल शामिल है, बल्कि गोपनीयता की शपथ और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन भी शामिल है. इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए."

ये भी पढ़ें : NASA: 15 अरब मील दूर, 1981 की तकनीक का इस्तेमाल कर 47 साल बाद 'जिंदा' हुआ नासा का वॉयजर-1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget