एक्सप्लोरर

Jaipur-Mumbai Train Shooting: चादर के नीचे छिप गया, सोने का नाटक किया...RPF जवान ने कहा वीडियो बनाओ: यात्रियों को याद आए वो भयानक पल

Jaipur Train Shooting: जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन में फायरिंग की घटना के चश्मदीद ने कहा कि आरोपी ने कोच नंबर बी-5 और बी-4 के बीच टॉयलेट के पास अब्दुल कादर मोहम्मद हुसैन को गोली मारी थी.

RPF Constable Shooting in Train: जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन में 31 जुलाई की सुबह जब आरपीएफ का जवान अंधाधुध गोलियां बरसा रहा था तो वो पल इतना डरावना था कि लोग डर ब्लैंकेट में छिप गए थे. लोगों ने ब्लैंकेट और चादर में सिर ढक लिया और ऐसे हो गए जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं.

द इंडियन एक्सप्रेस ने घटना के 20 चशमदीद यात्रियों से बात करके जानने की कोशिश की कि उस दिन असल में हुआ क्या था. एक चश्मदीद ने बताया कि वह उस वक्त कोच बी-5 में यात्रा कर रहे थे और अचनाक गोली की आवाज से उठ गए. यात्री ने बताया कि कुछ लोग ऐसा बोल रहे थे कि 'गोली चली' तब बी-6 कोच की तरफ थोड़ा झुके तो देखा कि वहां आरपीएफ के एक जवान ने अपने साथी कर्मी को गोली से मार दी.

डर के मारे यात्रियों ने ब्लैंकेट में छिपा लिया मुंह
ये सब देखकर लोग डर गए और ब्लैंकेट में अपना मुंह छिपा लिया. चश्मदीद का कहना है कि ये घटना सुबह-सुबह की थी इसलिए कोच में अंधेरा और शांति थी. हम आरोपी जवान के कदमों की आवाज सुन पा रहे थे और वह एक कोच से दूसरे कोच तक गया और 10 मिनट बाद फिर से गोली की आवाज आई और उसने कोच नंबर बी-5 और बी-4 के बीच टॉयलेट के पास यात्री अब्दुल कादर मोहम्मद हुसैन भानुपुरवाला को भी गोली से मार दिया.

एएसआई से छुट्टी को लेकर हो रही थी बहस
एक और यात्री ने बताया कि सुबह के तकरीबन 3.45 बजे रहे थे तभी उन्हें दो लोगों के बीच बहस की आवाज आई. ये बहस आरोपी चेतन सिंह और आरपीएफ जवान टीकाराम मीना के बीच हो रही थी. यात्री ने बताया कि उनको गुजरात में वापी रेलवे स्टेशन उतरना था तो वह अपने स्टेशन का इंतेजार कर रहे थे. दोनों जवान चश्मदीद की बगल वाली सीट पर ही बैठे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी बार- बार कह रहा था कि उसकी तबियत ठीक नहीं है इसलिए उसे वापी या वालसाड रेलवे स्टेशन पर उतरने दिया जाए. 

उन्होंने बताया कि एएसआई आरोपी से कह रहे थे कि उसने अभी सूरत से ही ड्यूटी शुरू की है तो कैसे उसको जल्दी जाने की इजाजत दें. एएसआई का कहना था कि उन्हें अपने सीनियर अधिकारियों को जवाब देना होगा. यात्री ने बताया कि कुछ और आरपीएफ जवान भी बहस में शामिल हो गए और मामला सुलझाने की कोशिश करने लगे. उन्होंने बताया कि जब वह ट्रेन से उतर रहे थे तो उन्होंने देखा कि सिंह कुछ परेशान सा था और वह टॉयलेट की तरफ को अपना पैर खींच रहा था.

यात्री पर कर दी ओपन फायरिंग
वहीं, एस-6 कोच में जहां एक यात्री असगर अब्बास शेख को मारा गया था, उसी कोच के एक और यात्री ने बताया कि आरोपी ने अब्बास पर ओपन फायरिंग करने से पहले कुछ बात की थी, लेकिन ये नहीं पता कि क्या बात हुई और फिर चेतन वहां से चला गया. थोड़ी देर बाद वह आया और अब्बास को शूट कर दिया.  

यात्रियों से वीडियो बनाने को भी कहा
घटना के एक और चश्मदीद ने बताया कि एक महिला उनके कोच में छिपने के लिए आई और बताया कि आरोपी लोगों से उसका वीडियो बनाने के लिए कह रहा है. बाद में घटना का जो वीडियो सामने आया, उसमें कांस्टेबल गोली चलाते हुए कहा रहा है, 'पाकिस्तान से ऑपरेट हुए ये, और मीडिया यही कवरेज दिखा रही है, उनको सब पता चल रहा है ये क्या कर रहे हैं... अगर वोट देना है, अगर हिंदुस्तान में रहना है तो मैं कहता हूं मोदी और योगी, ये दो हैं.' यात्री ने बताया कि चेतन सिंह मीरा रोड और दहीसर रेलवे स्टेशन पर उतर गया.

मरने वालों में एएसआई के अलावा 3 आम नागरिक भी
इस घटना में मारे गए लोगों में एएसआई टीकाराम मीना, बिहार के मधुबनी के असगर अब्बास अली, महाराष्ट्र के पालघर के नालासोपारा के अब्दुल कादर मोहम्मद हुसैन भानुपुरवाला और हैदराबाद के नामपल्ली के सैय्यद सैफुल्ला शामिल हैं. हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि चेतन की अपने एएसआई से छुट्टी को लेकर बहस हुई थी, लेकिन उसने बाकियों को क्यों मारा इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

यह भी पढ़ें:
Haryana Violence: धमकी भरे गाने के बोल और भगवा कपड़े पहने बिट्टू बजरंगी का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget