एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बहाने राजस्थान का किला फतह करने पर पीएम मोदी की नजर

इसकी एक बड़ी वजह है यह है कि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. योग दिवस के बहाने पीएम मोदी अनौपचारिक तौर पर राज्य में बीजेपी की चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर सकते हैं.

नई दिल्ली: कर्नाटक के बाद अब सबकी नजरें नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर होगी. राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले ये चुनाव सही मायने में 2019 लोक सभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा. ज़ाहिर है अब पार्टियां इन चुनावों की तैयारी में लग जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी मौके का चुनावी फायदा उठाने में माहिर माने जाते हैं. कहा जाता है कि प्रतीकों की राजनीति उनसे बेहतर शायद ही कोई करता है.

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सुनहरा मौक़ा नरेंद्र मोदी कैसे छोड़ सकते हैं? एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस का मुख्य समारोह जयपुर में आयोजित हो सकता है, जिसमें खुद प्रधामनंत्री भी शरीक हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक अभी जगह को लेकर अंतिम फैसला तो नहीं हुआ है लेकिन योग दिवस समारोह आयोजित करने की रेस में जयपुर सबसे आगे है. इसकी एक बड़ी वजह है यह है कि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. योग दिवस के बहाने पीएम मोदी अनौपचारिक तौर पर राज्य में बीजेपी की चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर सकते हैं.

पांच शहर हैं रेस में

जयपुर के अलावा चार और शहरों के नाम पर भी विचार हो रहा है. इनमें हैदराबाद, देहरादून, मैसूर और लेह शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद और मैसूर में सम्भावना कम है लेकिन देहरादून और लेह से जयपुर को चुनौती मिल सकती है. प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से 2015 से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है. 2015 में दिल्ली में जबकि 2016 में चंडीगढ़ और 2017 में लखनऊ में मुख्य समारोह आयोजित किया गया था जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे.

राजनीतिक तौर पर अहम है राजस्थान

बीजेपी के लिए इस साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव काफ़ी अहम होंगे. इन तीनों राज्यों में फिलहाल बीजेपी की ही सरकार है और पार्टी के सामने इन राज्यों में अपना किला बचाने की चुनौती है. 2014 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें भी बीजेपी की ही झोली में गई थी. ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को सत्ता विरोधी लहर की चुनौती से जूझना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget