एक्सप्लोरर

दिल्ली: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव के बाद हिंसा, सीएम केजरीवाल बोले- दोषियों को मिले सख्त सज़ा

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है. जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Jahangirpuri Violence: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आज हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की गई. इसके बाद विवाद हिंसा में बदल गया और कई पुलिसवाले जख्मी हो गई. हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी में आरएएफ की दो कंपनियों की तैनाती की गई है. इतना ही नहीं अन्य जगहों पर दिल्ली पुलिस ने आरएएफ यानी रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती भी की है.

अमित शाह ने की पुलिस कमिश्नर से बात

इस हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और विशेष पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की. अमित शाह ने दोनों अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रूप से चले, इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए जाएं.

दोषियों को मिले सख्त सज़ा- अरविंद केजरीवाल

वहीं, इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है. जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. सभी लोगों से अपील है कि वह एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें. उन्होंने आगे कहा, ‘’बिना शांति देश तरक्की नहीं कर सकता. एजेसिंयां और दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है तो केंद्र सरकार दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखे.’’

साजिश के तहत हुआ पथराव- मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘’हनुमान जन्मोत्सव पर आज जहांगीरपूरी दिल्ली में पथराव की घटना हुई. ये राजधानी दिल्ली में एक बड़ी साज़िश के तहत हो रहा है. इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले.’’

शोभायात्रा पर हुआ पथराव

बता दें कि आज हनुमान जयंती के मौके पर पूरे देश में महाउत्सव मनाया जा रहा है. इस दौरान दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकाली गई. यहां कुशल सिनेमा के पास शाम करीब साढ़े 5 बजे शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और आगजनी की गई. बवाल के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी.

यह भी पढ़ें-

उपचुनाव में जीत पर बोले संजय राउत - काम नहीं आई लाउडस्पीकर की गंदी राजनीति

ABP न्यूज़ के 'Operation P' का बड़ा असर, घूस लेने पर BJP और AAP ने अपने पार्षदों को पार्टी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget