एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ का इस्तीफे के बाद कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? लिस्ट में ये दो चौंकाने वाले नाम

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. एनडीए जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर सकता है, जिसमें हरिवंश नारायण सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सोमवार देर शाम (21 जुलाई, 2025) अचानक इस्तीफे ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है. संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा, जो स्वीकार कर लिया गया. अब उनकी जगह नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और एनडीए गठबंधन जल्द ही अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है.

धनखड़ के बाद अब कौन?

74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. वे तीन वर्षों तक राज्यसभा के सभापति के तौर पर कार्यरत रहे और अब दो साल से ज्यादा कार्यकाल बाकी रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया. अब इस अहम संवैधानिक पद पर कौन बैठेगा, इसे लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की ओर से नए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा जल्द होने की संभावना है. इस रेस में सबसे मजबूत नाम राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का माना जा रहा है. वे जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद हैं और 2020 से उपसभापति के तौर पर काम कर रहे हैं. हरिवंश सिंह को केंद्र सरकार का करीबी और भरोसेमंद चेहरा माना जाता है.

अन्य संभावित नाम कौन से हैं?

बीजेपी किसी राज्य के वर्तमान राज्यपाल को भी उम्मीदवार बना सकती है. जैसे धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके थे. साथ ही, अनुभवी केंद्रीय मंत्री या पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक नेता का नाम भी सामने आ सकता है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व के पास कई विकल्प हैं और नाम को लेकर मंथन चल रहा है.

पिछले उपराष्ट्रपतियों का बीजेपी से नाता

धनखड़ से पहले एम. वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति थे और वह भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके थे. इससे पहले के रुझानों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस बार भी एनडीए एक ऐसा चेहरा सामने लाएगा, जो संगठनात्मक रूप से मजबूत और सदन संचालन में दक्ष हो.

नीतीश कुमार का नाम भी चर्चा में?

इधर पटना में जब मीडिया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में होने की चर्चा पर प्रतिक्रिया मांगी, तो बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, “यह अच्छी बात है. अगर वह उपराष्ट्रपति बनते हैं तो इसमें क्या दिक्कत है?” हालांकि अब तक JDU या नीतीश कुमार की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Disclaimer: उपराष्ट्रपति पद के संभावित नाम सियासी चर्चाओं और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. इनका दावा एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-

Jagdeep Dhankhar Resigns: '2027 में रिटायर हो जाऊंगा', 11 दिन पहले धनखड़ ने किया था ऐलान, फिर अचानक क्यों उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर सबको चौंकाया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget