एक्सप्लोरर

AIIMS में हुए थे भर्ती, मंच पर हो गए थे बेहोश, 4 दिन पहले ही LG आवास पर बिगड़ गई थी तबीयत... तो जगदीप धनखड़ ने इसलिए दिया इस्तीफा

Jagdeep Dhankhar Resigns: 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मार्च से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, और जून में वे मंच पर बेहोश भी हो गए थे.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई, 2025) शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(क) का हवाला देते हुए कहा कि वह चिकित्सकीय सलाह के अनुसार अब अपनी स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देना चाहते हैं. उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था, लेकिन संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया.

धीरे-धीरे बिगड़ रहा था स्वास्थ्य
हालांकि राज्यसभा की अध्यक्षता करते हुए धनखड़ हमेशा ऊर्जावान और सक्रिय नजर आते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी. मार्च में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराना पड़ा था. इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी से बाहर की यात्राएं सीमित कर दी थीं.

जून में नैनीताल में कार्यक्रम के दौरान हुए थे बेहोश
जून महीने में उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान वे मंच पर अचानक बेहोश हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि उस दिन ज्यादा गर्मी थी और सभागार में भीड़ अधिक थी. उपराष्ट्रपति के अचानक बेहोश होने पर उनके सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें तुरंत थाम लिया था, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया.

केरल दौरे में भी नजर आई कमजोरी
इस महीने की शुरुआत में केरल दौरे पर भी धनखड़ की तबीयत नाजुक दिखाई दी. उन्हें उनकी पत्नी सुदेश और एक सहयोगी के सहारे चलते हुए देखा गया. इससे साफ संकेत मिले कि उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा है. 17 जुलाई को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना द्वारा विकसित 'वाटिका' का दौरा करते समय भी धनखड़ ने अस्वस्थता महसूस की. उनकी पत्नी ने उन्हें तुरंत पानी दिया, जिसके बाद वह कुछ देर में सामान्य हुए.

इस्तीफे में लिखा- चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए ले रहा हूं यह फैसला
राष्ट्रपति को भेजे अपने इस्तीफे में धनखड़ ने लिखा, 'स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.'

अगस्त 2022 में संभाला था पदभार
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था. उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक निर्धारित था. लेकिन लगातार बिगड़ती सेहत और चिकित्सकीय परामर्श के चलते उन्होंने यह जिम्मेदारी समय से पहले छोड़ दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget