एक्सप्लोरर

'PM मोदी-अमित शाह बताएं', रामगोपाल यादव से लेकर CPI के संदोष कुमार तक, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सबने जताई हैरानी

Opposition on Jagdeep Dhankhar Resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया. विपक्ष ने हैरानी जताते हुए इस्तीफे के पीछे अन्य कारणों की आशंका जताई.

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार (22 जुलाई,2025) को कई विपक्षी नेताओं ने इस अप्रत्याशित फैसले पर आश्चर्य जताया. इस्तीफे के कारणों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा कि इस इस्तीफे की असली वजह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही बता सकते हैं.

धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
धनखड़ ने सोमवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा. अपने पत्र में उन्होंने लिखा, 'स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं.'

विपक्ष ने उठाए सवाल- क्या यह सच में स्वास्थ्य कारण है?

भाकपा नेता पी. संदोष कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक दिखावा हो सकता है. उन्होंने कहा, 'धनखड़ के इस्तीफे के कई अन्य कारण हो सकते हैं. वह सदन का संचालन बहुत सक्रियता से कर रहे थे. निश्चित रूप से इस्तीफे के पीछे कुछ और वजह होगी. केवल मोदी और शाह ही असली बात बता सकते हैं.'

समाजवादी पार्टी बोली- सब हैरान हैं

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा,'मैं कुछ समझ नहीं पा रहा हूं. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है, यही सुना है.' सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा,'यह चौंकाने वाला फैसला है. रात को अचानक पता चला कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि वह तो कल ही सदन में थे. मैं हैरान हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'

2027 तक था धनखड़ का कार्यकाल
74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 तक था. वह राज्यसभा के सभापति भी थे. उनका इस्तीफा संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन आया. हाल ही में दिल्ली के एम्स में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और मार्च 2025 में उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget