एक्सप्लोरर

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का मरम्मत कार्य पूरा, एएसआई ने दी जानकारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पाधी ने कहा कि पुरी का जगन्नाथ मंदिर राज्य सरकार के विधि विभाग के अंतर्गत कार्य करता है.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार या खजाना कक्ष की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है और वस्तु सूची संबंधी कार्य राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

यह घोषणा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरविंद पाधी और एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् डी. बी. गरनायक ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में की. एएसआई तटीय नगर में स्थित इस 12वीं शताब्दी के मंदिर का संरक्षक है.

पाधी ने कहा, 'ईश्वर की अनंत कृपा से रत्न भंडार के बाहरी और भीतरी दोनों कक्षों का संरक्षण और मरम्मत कार्य आज पूरा हो गया.' बाहरी कक्ष का उपयोग मंदिर के अनुष्ठानों और त्योहारों के लिए आभूषणों को रखने और निकालने के लिए नियमित रूप से किया जाता है. सोने और हीरे से बने सबसे कीमती आभूषण भीतरी कक्ष में रखे जाते हैं. यह कक्ष पिछले 46 वर्ष से नहीं खोला गया है क्योंकि उसकी संरचनात्मक मजबूती को लेकर चिंताएं थीं.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पाधी ने कहा, 'संरक्षण कार्य एएसआई द्वारा 95 दिन में लगभग 333 घंटे तक किया गया. भगवान के खजाने के संरक्षण के लिए कुल 80 लोगों ने मिलकर कार्य किया.' उन्होंने कहा कि वस्तु सूची से संबंधित कार्य राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही शुरू किया जाएगा.

पुरी का जगन्नाथ मंदिर राज्य सरकार के विधि विभाग के अंतर्गत कार्य करता है. पाधी ने कहा कि लोहे के संदूकों और अलमारियों में रखे आभूषण और अन्य कीमती सामान पिछले साल जुलाई में दो चरणों में मंदिर के भीतर अस्थायी कक्षों में स्थानांतरित किए गए थे. उस समय चार दशक बाद रत्न भंडार खोला गया था.

उन्होंने बताया कि अब जबकि मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है, ये सभी बहुमूल्य वस्तुएं जल्द ही रत्न भंडार के भीतर ले जायी जाएंगी. आखिरी बार मंदिर की वस्तु सूची 1978 में बनायी गयी थी.

मंदिर सूत्रों ने बताया कि वस्तु सूची के अनुसार मंदिर के पास 128 किलोग्राम सोना और 200 किलो से अधिक चांदी है. कुछ आभूषणों पर सोने की परत चढ़ाई गयी है और उस समय उनका वजन नहीं तौला जा सका था. पाधी ने कहा, 'भगवान की कृपा से मरम्मत का कार्य आठ जुलाई को देवी-देवताओं के ‘नीलाद्रि बिजे’ से पहले पूरा हो गया.'

भगवान बलभद्र, देवी सुभद्र और भगवान जगन्नाथ के मंदिर के गर्भगृह में लौटने के अवसर को ‘नीलाद्रि बिजे’ कहा जाता है और इसी के साथ रथ यात्रा संपन्न होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget