एक्सप्लोरर

J&K: अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेरा

Jammu Kashmir Encounter: अनंतनाग जिले में कोकरनाग इलाके के वतनार में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग इलाके के वतनार में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. घटनास्थल पर पुलिस और सुरक्षाबल तैनात हैं. बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

राजौरी में सुरक्षाबलों ने आईईडी को नष्ट किया

वहीं, आज सुरक्षाबलों ने सुबह राजौरी-गुरदान सड़क के किनारे रखी गई एक आईईडी को नष्ट कर आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम कर दी. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी-गुरदान सड़क पर गुरदान चावा गांव में शुक्रवार रात कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सेना के जवानों के संयुक्त दलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. इस दौरान उन्हें सड़क किनारे रखी एक संदिग्ध वस्तु के बारे में पता चला.

प्रवक्ता ने बताया कि जांच करने पर यह वस्तु आईईडी निकली, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और मानक संचालन प्रक्रिया के बाद नष्ट कर दिया. प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

कश्मीर में सरपंच की गोली मारकर हत्या

इससे पहले कल बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी जो निर्दलीय निर्वाचित हुआ था.  आतंकवादियों ने पट्टन इलाके के गोसबाग में मंजूर अहमद बांगरू की हत्या की. बांगरू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उल्लेखनीय है कि गत तीन दिनों में बांगरू आतंकवादियों द्वारा गैर सैनिकों की लक्षित हत्या के दूसरे शिकार हैं. इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को कुलगाम जिले में स्थानीय सतीश सिंह की हत्या कर दी थी. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा आम नागरिकों पर हमले गत दो सप्ताह में बढ़े हैं.

यह भी पढ़ें-

Pakistan: इमरान की पार्टी के विधायकों ने पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर पर किया हमला, मारे थप्पड़, फेंके लोटे

भारतीय सेना ने एकता के संदेश के साथ जारी किया भावुक वीडियो, लिखा- इस लड़ाई में कश्मीर अकेला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget