एक्सप्लोरर

ITBP On LAC: एलएसी पर 'बाहुबली' और मधू को आईटीबीपी ने दिया सम्मान, 18 हजार फीट की आउट पोस्ट पर पहुंचाए थे हथियार और रसद

चीन से सटी भारत की सीमा एलएसी पर तैनात एक याक जिसका नाम 'बाहुबली' है उसको एक विशेष सेवा मेडल से नवाजा गया है. इस याक ने 18 हजार फीट की उंचाई पर सेना को हथियारों और रसद की आपूर्ति की है.

Yak on LAC: चीन से सटी एलएसी (LAC) पर तैनात भारत के 'बाहुबली' को विशेष सेवाओं के लिए मेडल से नवाजा गया है. ये बाहुबली आईटीबीपी (ITBP) का एक यॉक है जो सिक्किम (Sikkim) में तैनात है. इस यॉक ने पिछले एक साल में एलएसी (LAC) पर 2348 किलोमीटर का रास्ता तय कर 7818 किलो के हथियार, राशन और यूनिफॉर्म  बेहद ही दुर्गम सीमा-चौकियों तक पहुंचाए हैं.

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानि आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सिक्किम में एक यॉक को 'बाहुबली' के नाम से जाना जाता है. क्योंकि ये यॉक लोड उठाने में माहिर है. बाहुबली यॉक के अलावा लद्दाख में तैनात मधु नाम की एक पोनी को भी मेटल-डिस्क से सम्मानित किया है. चीन से सटी लॉइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) पर तैनात मधु अब तक कई सौ किलो का भार बॉर्डर एरिया में पहुंचा चुकी है. 

18 हजार फीट की ऊंचाई पर हैं आईटीबीपी की चौकियां
चीन से सटी एलएसी पर आईटीबीपी के बॉर्डर आउट-पोस्ट यानी सीमा चौकियां 16-18 हजार फीट की ऊंचाई पर है. पूर्वी लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिकिक्म और अरूणाचल प्रदेश तक फैली 3488 किलोमीटर एलएसी का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जहां सड़क नहीं है. 

सर्दियों के मौसम में यहां जमकर बर्फबारी होती है और सड़क बंद हो जाती है. ऐसे में बीओपी तक हथियार, राशन और दूसरा जरूरी सामान पहुंचाने के लिए आईटीबीपी अपनी वेट एंड माउंटेड टीम पर निर्भर रहती है. इस टीम में पोनी, यॉक और म्युल (खच्चर) शामिल है. 

जवानों ने साथ खिंचाई फोटो
आईटीबीपी के आंकड़ों की मानें तो पिछले वेट टीम के यॉक, पोनी और म्युल्स ने चीन से सटी सीमा पर अबतक 3.43 लाख किलोमीटर का रास्ता तय कर 3000 टन से भी ज्यादा तक का लोड जवानों तक पहुंचाया है. पिछले हफ्ते यानि 24 अक्टूबर को आईटीबीपी (ITBP) के स्थापना दिवस पर बाहुबली और मधु को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए एक विशेष मेडल से नवाजा गया है.

पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में पैंगोग-त्सो लेक (Pangog-tso lake) के करीब मधु के गले में पड़े मेडल के साथ आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने तस्वीरें खिंचवाई तो सिक्किम (Sikkim) में यॉक के साथ तैनात हिमवीरों ने इसके साथ फोटो खिंचाई है.

घड़ी और सीएफएल बनाने वाली कंपनी को कैसे मिला पुल के मेंटेनेंस का ठेका? मोरबी ब्रिज टूटने पर उठा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget