एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का आया स्पेशल मैसेज, जानें क्या लिखा

Georgia Meloni Wishes PM Modi: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य के प्रति आशा व्यक्त की.

Georgia Meloni Wishes On PM Modi Birthday: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी मंगलवार (17 सितंबर) को 74 साल के हो गए. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए मैसेज में उन्होंने इटली और भारत के बीच मजबूत और बढ़ते संबंधों के साथ-साथ वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने की आपसी प्रतिबद्धता भी दिखाई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मुझे यकीन है कि हम इटली और भारत के बीच अपनी दोस्ती और सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, ताकि वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना किया जा सके."

पीएम मोदी आज मना रहे 74वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार (17 सितबर, 2024) को 74 वर्ष के हो गए. नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा नाम के छोटे से कस्बे में हुआ था. वो एक साधारण परिवार से निकलकर भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं में से एक बन गए हैं.

2001 से 2014 तक लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए, मोदी का कार्यकाल महत्वपूर्ण आर्थिक विकास और शासन सुधारों से भरा रहा. 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद वह वर्तमान में अपने तीसरे कार्यकाल की सेवा दे रहे हैं.

बीजेपी चला रही सेवा पखवाड़ा

सामाजिक योगदान के साथ उनका जन्मदिन मनाने के प्रयास में बीजेपी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ पहल शुरू की है जो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर खत्म होगी. पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान के लिए, पार्टी ने पहल की देखरेख के लिए राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है.

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी की लंबी उम्र हो', प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने जानें क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget